फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jain Girl's student Himani Mittal got gold medal in painting

Muzaffarnagar News: जैन कन्या की छात्रा हिमानी मित्तल को चित्रकला में मिला स्वर्ण पदक

Thu, 15 Dec 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jain Girl's student Himani Mittal got gold medal in painting
हिमानी मित्तल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- छात्रा हिमानी मित्तल ने विश्वविद्यालय में पाया पहला स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के 34 वे दीक्षांत समारोह में जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की मेधावी छात्रा हिमानी मित्तल को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। हिमानी ने एमए ड्राइंग में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज में एमए चित्रकला में स्नातकोत्तर की परीक्षा में हिमानी मित्तल ने 94 प्रतिशत अंक पाकर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिमानी मित्तल मूल रूप से गांव जसोई की रहने वाली है। माता बीना मित्तल जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में इतिहास विभाग में अध्यापिका हैं। इनके पिता मुकेश मित्तल बैंक में कार्यरत थे। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने हिमानी मित्तल की उपलब्धि पर कहा कि छात्रा ने जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज के साथ-साथ जनपद का नाम भी रोशन किया है। महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव संजय कुमार जैन और अध्यक्ष राजेश जैन ने भी छात्रा की उपलब्धि पर खुशी जताई।
विज्ञापन

विशाखा शर्मा को मिला स्वर्ण पदक
खतौली। प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ चंद्रमोहन शर्मा की सुपुत्री विशाखा शर्मा को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वर्ण पदक एवं विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विशाखा शर्मा ने एमएससी मानव विकास में सर्वाधिक 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर खतौली को गौरवान्वित किया है। विशाखा शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। विशाखा शर्मा ने देवी मंदिर कन्या इंटर कॉलेज खतौली से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट तथा बीएससी एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर से की। सभी परीक्षाओं में विद्यालय स्तर भी विशाखा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

खतौली की विशाखा शर्मा को प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिया स्वर्ण पदक।

खतौली की विशाखा शर्मा को प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिया स्वर्ण पदक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed