फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jain devotees gathered in Rath Yatra festival

रथयात्रा महोत्सव में उमड़े जैन श्रद्धालु

Sat, 02 Oct 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jain devotees gathered in Rath Yatra festival
मुजफ्फरनगर के अतिशय क्षेत्र वहलना दिगंबर जैन मंदिर से श्रीजी की रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रथयात्रा महोत्सव में उमड़े जैन श्रद्धालु
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में वार्षिक रथयात्रा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जैन समाज के श्रद्धालु यहां बड़ी संख्या में शामिल हुए। रथयात्रा के सभी कार्यक्रम मुनि श्री 108 शिवभूषण महाराज के सानिध्य में हुए।
शनिवार सुबह सात बजे श्रीजी का अभिषेक एवं पूजन किया गया। इसके बाद मंगल ध्वजारोहण उद्यमी नरेंद्र जैन, विपिन जैन, संजय जैन, राजीव जैन ने किया। पूर्वाह्न 11 बजे मंच के कार्यक्रम प्रारंभ हुए। प्रबंध समिति ने अतिथियों का सम्मान किया। मुख्य अतिथि डॉ मुकेश जैन एवं डॉ अनुभव जैन रहे। प्रियांशु जैन, राजीव जैन, अनिल सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। बोली छूटने के बाद श्रीजी मंदिर परिसर में श्रीजी की रथ यात्रा निकाली। श्रीजी को लेकर रथ में तुषार जैन दिल्ली वाले सवार हुए। दाएं इंद्र के रूप में सुभाष जैन, सचिन जैन, बाएं इंद्र के रूप में मुकेश जैन शामिल हुए।
विज्ञापन

ऐरावत हाथी पर राजीव जैन सवार हुए। पांच घोड़ों की सवारी भी निकाली गई। मेले में गर्ग डुप्लेक्स वालों की ओर से आधे मूल्य पर जैन साहित्य उपलब्ध कराया गया। शाम तीन बजे श्रीजी की पांडुकशिला पर मंगल अभिषेक किया गया। प्रबंध समिति के राजेश जैन और राजकुमार जैन ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। रविंद्र जैन, मनोज जैन, राजीव जैन, सुभाष जैन, अजय जैन, विपिन जैन मौजूद रहे। वहलना मंदिर में रथयात्रा महोत्सव और मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed