फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jaharveer Goga inaugurated the fair on Mhadi

जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी पर मेले का शुभारंभ

Fri, 02 Sep 2022 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Jaharveer Goga inaugurated the fair on Mhadi
शाहपुर। कस्बे में जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी पर लगने वाले मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

कस्बे में मोहल्ला सैनियान स्थित जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी पर आयोजित होने वाले मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी व दीप प्रज्वलन समाजसेवी उमेश मित्तल के पुत्र अनंत मित्तल ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि मेले भारतीय संस्कृति की धरोहर है, मेले जैसे आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। कस्बे में लगने वाला यह मेला धार्मिक आस्था व श्रद्धा के साथ सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। समिति अध्यक्ष रविंद्र सैनी ने बताया कि मेले में बच्चों के मनोरंजन हेतु झूले आदि है। वहीं मेले के दौरान रात में जाहरवीर गोगा के जीवन चरित्र को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। इस दौरान सतीश सैनी, कपिल सैनी, सुखपाल सैनी, रामकुमार, अरविंद कश्यप, राहुल कश्यप, सुनील प्रजापति, मनोज कश्यप आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed