फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   It rained throughout the day, the temperature dropped by five degrees

दिनभर हुई बूंदाबांदी, तापमान पांच डिग्री गिरा

Wed, 05 Jan 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
It rained throughout the day, the temperature dropped by five degrees
भोपा में हो रही बूंदाबांदी के बीच से गुजरता ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दिनभर हुई बूंदाबांदी, तापमान पांच डिग्री गिरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिनभर बूंदाबांदी और शाम के समय तेज बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। दिन के तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया। बारिश को गेहूं की फसल के लिए लाभकारी माना जा रहा है।
सुबह के समय घना कोहरा छाए रहा और रुक-रुककर हुई बारिश ने तो जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। दिन भर बादलों और बारिश के चलते अधिकतम तापमान लुढ़ककर यहां 15 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आर्द्रता 95 प्रतिशत बनी रही। दिन भर बूंदाबांदी से सड़कों पर कीचड़ की स्थिति रही। आम आदमी का सड़कों से निकलना मुश्किल हो गया। इससे पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल भी खुल गई है। इस बारिश को किसानों के लिए लाभकारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जाट कालोनी में सड़क से गुजरना दूभर
शहर में जिन स्थानों पर जल निगम का कार्य चल रहा है, उन सड़कों से आम आदमी का निकलना दूभर हो गया है। जगह-जगह गड्ढो के कारण हादसों की स्थिति बनी रही।
गन्ने, गेहूं के लिए लाभकारी बारिश
जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि बारिश गन्ने की फसल के लिए बेहद लाभकारी है। जो लोग 20-25 दिन पहले गेहूं की बुवाई कर चुके हैं, उन्हें पहला पानी मिल गया है जो लाभदायक है। जिन लोगों ने पांच-दस दिन पहले बुवाई की है, उनके गेहूं को नुकसान होगा। सरसों में जहां फूल नहीं आया वहां बारिश लाभदायक है और जहां फूल आ गया है वहां नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्हुओं की खोई भीगी
जिले में तीन हजार से अधिक कोल्हू गुड़ बना रहे है। बारिश से कोल्हू की खोई भीग गई है, इससे कोल्हुओं का संचालन प्रभावित हो सकता है। भौराकलां के जयदेव का कहना है कि हमारी सारी खोई भीग गई है, मौसम नहीं खुला तो कोल्हू बंद करना पड़ेगा।

मुजफ्फरनगर में रिमझिम बारिश में शिव चौक से गुजरती स्कूटी सवार।

मुजफ्फरनगर में रिमझिम बारिश में शिव चौक से गुजरती स्कूटी सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में रिमझिम बारिश में छाता लेकर जाते राहगीर।

मुजफ्फरनगर में रिमझिम बारिश में छाता लेकर जाते राहगीर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में सुबह फैले कोहरे से गुजरते वाहन सवार।

मुजफ्फरनगर में सुबह फैले कोहरे से गुजरते वाहन सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed