फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   It is wrong to celebrate the arrival of the new year: Ulama

नववर्ष की आमद पर जश्न मनाना गलत: उलमा

Thu, 30 Dec 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
It is wrong to celebrate the arrival of the new year: Ulama
देवबंद (सहारनपुर)। नववर्ष की आमद का जश्न मनाने को उलमा शरई एतबार से गलत ठहरा रहे हैं। उलमा का कहना है कि नए साल पर जश्न नहीं मनाना चाहिए, बल्कि यह सोचना चाहिए कि हमने बीते साल में क्या अच्छा किया और क्या बुरा किया।
विज्ञापन

फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि नए साल की आमद पर लोग तरह तरह से जश्न मनाते हैं। बड़ी-बड़ी पार्टियों का आयोजन किया जाता है। जिसमें मोटी रकम भी खर्च होती है। इसे केवल फिजूलखर्ची ही कहा जाएगा। इसके साथ ही एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं भी देते हैं, जबकि साल बढ़ने और उम्र घटने पर यह सोचना चाहिए कि हमने बीते साल में क्या किया। जिंदगी का एक वर्ष कितनी अच्छाइयों में गुजरा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम देशों में भी नए साल पर जो जश्न मनाए जाते हैं। वह शरई एतबार से सरासर गलत है। क्योंकि इस्लाम में इसकी कोई गुंजाइश नहीं है, लेकिन इतनी छूट जरूर है कि अगर कोई नववर्ष की मुबारकबाद दे तो केवल दिल रखने के लिए उसे मुबारकबाद दे दी जाए। इसे परंपरा बनाना और बड़े बड़े आयोजन करना सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed