फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Irrigation Department employees protest against black belt dam

दुर्व्यवहार पर काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन

Wed, 25 Aug 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Irrigation Department employees protest against black belt dam
सिंचाई विभाग के एक्सईएन के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने उद्यमियों द्वारा राज्यमंत्री कपिल देव की मौजूदगी में एक्सईएन के साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना का काली पट्टी बांधकर विरोध किया। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम सीबी सिंह को ज्ञापन भी दिया गया।

सिंचाई विभाग के विभिन्न कर्मचारी संगठनों और राज्य कर्मचारी संगठनों ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन हरि शर्मा के साथ दुर्व्यवहार का विरोध किया है। सिंचाई विभाग की सभी शाखाओं में विरोध प्रदर्शन हुआ। अधिकारियों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर घटना पर विरोध जताया। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी अपने साथियों के साथ सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचे और समर्थन दिया। राहुल चौधरी ने कहा कि सरकार के आदेश का पालन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम सीबी सिंह को एक ज्ञापन भी दिया, जिसमें पूरी घटना का विवरण दिया गया। यह भी बताया गया कि विभागीय कार्रवाई शासन के आदेश पर की गई। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी, कमल कांत, दीपक, प्रवीण कुमार, पंकज बालियान आदि मौजूद रहे। तारबाबू संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामवीर सिंह, डिप्लोमा इंजीयर्स संघ के जिलाध्यक्ष महावीर सिंह, इंजीनियर्स क्लब के सचिव बसंत गोयल, राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हितेश कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जितेंद्र कुमार, सचिव कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed