फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Irrigation affected due to no water from Rajbeh

किसानों ने नहर कोठी पर दिया धरना

Fri, 03 Jul 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Irrigation affected due to no water from Rajbeh
रजबहे से पानी नहीं आने से सिंचाई प्रभावित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रोहाना। किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए रजबहे में पानी नहीं आने से गुस्साए किसानों ने धरना दिया। शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने मौके पर पहुंच कर किसानों की समस्या को संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। धरने पर सिंचाई विभाग के एसडीओ, जिलेदार भी पहुंच गए। उन्होंने भी किसानों को रजबहे में शीघ्र पानी छोड़ने का आश्वासन दिया।

सहारनपुर के बास्तम, देवबंद से रोहाना होता हुआ बड़कली के अंतिम छोर तक रजबहा निकल रहा है। किसानों ने बताया कि रजबहे में बीते दो हफ्ते से पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में किसानों की ईंख की फसल सूख रही है। धान की रोपाई नहीं हो रही है। बिजली की कटौती से किसान परेशान हैं। किसान खेत में धान की फसल लगा रहे, जिन्हें समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है। इस रजबहे पर रोहना कलां, रोहाना खुर्द, सादपुर, बड़कली, जट नंगला, अखलौर, बहेड़ी, बेगमपुर ग्रामो का जंगल लगता है। शुक्रवार को किसानों ने नहर कोठी पर आकर धरना दिया। धरना देने वाले किसानों में विजयपाल त्यागी, पिंटू भरद्वाज, बबलू त्यागी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed