फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Iran Cultural Counselor reached Darul Uloom

दारुल उलूम पहुंचे ईरान कल्चरल काउंसर, उलमा ने किया स्वागत

Thu, 15 Sep 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Iran Cultural Counselor reached Darul Uloom
दारुल उलूम वक्फ में डा. मोहम्मद अली रब्बानी को पुस्तकें भेंट करते संस्था के मोहतमिम मौलाना सुफिय? - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। ईरान कल्चर हाउस के काउंसलर डॉ. मोहम्मद अली रब्बानी बृहस्पतिवार को देवबंद पहुंचे। उन्होंने इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम और दारुल उलूम वक्फ का भ्रमण किया, साथ ही दोनों संस्थाओं के जिम्मेदारों से मुलाकात कर यहां दी जानी वाली शिक्षा के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

नगर के आलिम-ए-दीन मौलाना शहजाद कासमी की अगुवाई में दारुल उलूम पहुंचे ईरान कल्चरल काउंसर डॉ. मोहम्मद अली रब्बानी ने संस्था के मेहमानखाने में मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी से मुलाकात की। इस दौरान मोहतमिम ने उन्हें आजादी की लड़ाई में देवबंदी उलमा की भूमिका, संस्था में दी जानी वाली शिक्षा और छात्रों के रहन सहन से संबंधित जानकारी दी। डॉ. रब्बानी ने संस्था में स्थित लाइब्रेरी में ऐतिहासिक पुस्तकों को देखा और उनके रख रखाव पर खुशी जताई। इसके बाद उन्होंने दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी से मुलाकात की। मौलाना सुफियान ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए पुस्तकें भेंट कीं। डॉ. मोहम्मद रब्बानी ने दोनों दीनी इदारों को देख उनकी जमकर प्रशंसा की, साथ ही दोनों इदारों के जिम्मेदारों को ईरान आने की दावत भी दी। इस दौरान मेहंदी बाकिर खान, कारी यासीन, मौलाना इश्तियाक, मुफ्ती अब्दुल वली, मौलाना राशिद जमाल और डॉ. एसए अजीज मौजूद रहे।

दारुल उलूम के मेहमानखाने में मोहतमिम से मुलाकात करते ईरान कल्चरल काउंसर डा. मोहम्मद अली रब्बानी

दारुल उलूम के मेहमानखाने में मोहतमिम से मुलाकात करते ईरान कल्चरल काउंसर डा. मोहम्मद अली रब्बानी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed