फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Investigation into rigging of purchase of lights

पालिका में लाइटों की खरीद में हुई धांधली की जांच शुरू

Wed, 22 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Investigation into rigging of purchase of lights
पालिका में लाइटों की खरीद में हुई धांधली की जांच शुरू
विज्ञापन

खतौली। नगर पालिका परिषद में आफिस बंद हो जाने के बाद भी रात के समय में काम करने तथा नगर पालिका द्वारा खरीदी गई लाइटों में लाखों रुपयों की धांधली की शिकायतों की नायब तहसीलदार द्वारा जांच पड़ताल की गई। उन्होंने क्लर्क के बयान दर्ज किए।
नगर पालिका चेयरपर्सन के विरोधी सभासदों ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व पालिका में शाम पांच बजे के बाद दफ्तरों के बंद होने पर कंप्यूटर ऑपरेटर आफिस में काम करता हुआ मिला था। इसकी फोटो खींचकर मुख्यमंत्री को भेजकर शिकायत की गई थी। इसके अलावा जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे से नगर पालिका की ओर से खरीदी गई लाइटों में लाखों रुपयों की धांधलेबाजी करने की भी शिकायत की थी। इन शिकायतों की जांच पड़ताल करने के लिए नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान पालिका में पहुंचे। नायब तहसीलदार ने क्लर्क के बयान दर्ज किए और लाइटों की खरीद को लेकर भी जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल की रिपोर्ट नायब तहसीलदार द्वारा एसडीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सुशील त्यागी बने भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष
पुरकाजी। गांव फलौदा में सुशील त्यागी के आवास पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने कहा कि कुछ नेता राजनीतिक कारणों से नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं, जो सरासर गलत है। उन्होंने लोगों को ऐसे लोगों के बहकावे में ना आने और अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वराज किसान योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की। सुशील त्यागी को भाजपा किसान मोर्चे के मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया। अनिल त्यागी, राकेश शर्मा, रामकुमार त्यागी, अमरीश त्यागी, उमेश त्यागी आदि लोग मौजूद रहे। -
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed