{"_id":"5e4989898ebc3ee5ad3b4bd2","slug":"introductory-meeting-of-bjp-executive-muzaffarnagar-news-mrt469337611","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं: कपिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं: कपिल
विज्ञापन
गांधी नगर में कार्यालय पर बैठक में मौजूद भाजपा के पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं: कपिल
- भाजपा कार्यकारिणी की परिचय बैठक में दिए दिशा निर्देश
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी की परिचय बैठक में राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पार्टी के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी अधिक होती है। सभी लोग पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं।
गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की परिचय बैठक में उन्होंने कहा कि पद मिलने के बाद कार्यकर्ता पर जिम्मेदारी बढ़ जाती है। केंद्र और प्रदेश में हमारी सरकार है, सरकार के जनहित के कामों को जनता तक पहुंचाने में पार्टी पदाधिकारियों की बड़ी भूमिका है। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि पदाधिकारी प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान करें। कोई ऐसा काम न करें जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो। संगठन के काम में कभी भी लापरवाही न करें। विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, डॉ. सुभाषचंद शर्मा ने विचार रखे। बैठक में नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। जिनमें आठों उपाध्यक्ष नितिन मलिक, राकेश त्यागी आडवाणी, बिजेंद्र पाल, अमित चौधरी, शरद शर्मा, संजय गर्ग, राजीव सिंह गुर्जर, रोहिताश पाल मौजूद रहे। चारों जिला महामंत्री रोहिल कुमार वाल्मीकि, विनीत कात्यायन, सुषमा पुंडीर, विजय सैनी, आठों जिला मंत्री बोबिंद्र सहरावत, राहुल वर्मा, रेनू गर्ग, सचिन सिंघल, साधना सिंघल, सुनील दर्शन, वैभव त्यागी, सुधीर कुमार खटीक, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल एवं विकास अग्रवाल मौजूद रहे।