{"_id":"5da86e4b8ebc3e93ab3b94e1","slug":"intervention-of-dispute-between-district-panchayat-worker-and-bku-leader-muzaffarnagar-news-mrt4489744142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत कर्मी, भाकियू नेता के बीच विवाद का पटाक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत कर्मी, भाकियू नेता के बीच विवाद का पटाक्षेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायतकर्मी और भाकियू नेता के बीच विवाद का पटाक्षेप
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के कर विभाग के बड़े बाबू और भाकियू जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य के पति धीरज लाटियान के बीच चले आ रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर मामला निपटा दिया। इस कारण कर्मचारी संगठनों की बैठक भी नहीं हुई।
तीन दिन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल के कक्ष में उस समय हंगामा खड़ा हो गया था, जब भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कर विभाग के बड़े बाबू एजाज का गिरेबान पकड़ लिया। उन पर जिला पंचायत के अभियंता का गलत नंबर बताने का आरोप लाटियान ने लगाया था। यह मामला इतना तूल पकड़ा कि घटना के विरोध में जिला पंचायत के सभी कर्मचारी और अधिकारी बुधवार को सामूहिक अवकाश पर चले गए। बृहस्पतिवार को भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यालय में पहुंचे। यहां उन्होंने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया। घटना की पुनरावृत्ति न हो और सब एक-दूसरे का सम्मान करें, इसकी नसीहत दी। बाद में दोनो पक्षों में समझौता करा दिया गया और तीन दिन से चला आ रहा तनाव समाप्त हो गया। इस अवसर पर काफी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और कर्मचारी भी मौजूद रहे।