फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Interstate swindler caught changing ATMs to withdraw cash, 24 ATMs recovered

एटीएम बदलकर नकदी निकालने वाला अंतर्राज्जीय शातिर पकड़ा,24 एटीएम बरामद

Sun, 27 Mar 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Interstate swindler caught changing ATMs to withdraw cash, 24 ATMs recovered
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने एटीएम बदल कर खाते से नकदी निकालने वाले एक अंतरराज्य शातिर अपराधी को पकड़ा है। उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने शातिर के पास से एक कार व 24 एटीएम बरामद किए है।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन प्रभार बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र की कच्ची सड़क इंडिया वन एटीएम के पास से शुक्रवार देर रात कार में बैठे एक शातिर युवक को पकड़ा है। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम अर्जुन पुत्र राम कुमार निवासी दूधली आलमगीर चरथावल बताया। पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले आई। तलाशी में उसके पास से विभिन्न बैंकों के 24 एटीएम कार्ड बरामद हुए। उसने अपने भागे साथी का नाम नीटू पुत्र बुड्ढ़ाखेडी चरथावल बताया।
विज्ञापन

पकड़े युवक ने जानकारी दी कि वह और उसका साथी एटीएम के पास कार लेकर खड़े हो जाते है और एटीएम में भुगतान लेने जाने वाले व्यक्ति का बहाने से एटीएम बदलकर उसके खाते से रुपये निकला लेते है। 21 फरवरी को रुड़की रोड पर एक व्यक्ति का एटीएम बदल कर उसके खाते से एक लाख रुपये निकाले थे। चार हजार रुपये की सहारनपुर में खरीदारी की थी। ऐसे ही बुढ़ाना में किया था। वहां पर 44 हजार रुपये निकाले थे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने हरिद्वार व अन्य स्थानों पर भी इस प्रकार की घटनाएं करना स्वीकार किया है। उसका कहना है कि उसे याद नहीं है कि उसने कितनी घटनाएं की है। पकड़े आरोपी का चालान कर दिया गया। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed