फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Interstate miscreant Afzal caught in encounter

मुठभेड़ में दबोचा अंतर्राज्यीय बदमाश

Sun, 29 Aug 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Interstate miscreant Afzal caught in encounter
पीनना वहलना बाईपास पर मुठभेड में घायल बदमाश को ले जाती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने वहलना-पीनना बाईपास पर रविवार दोपहर हुई मुठभेड़ में अंतरराज्यीय बदमाश अफजाल को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसका साथी मौके से फरार हो गया। गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ यूपी के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड में करीब डेढ़ दर्जन मामले चल रहे हैं। वर्ष 2013 में रुड़की में हुई 1.10 करोड़ की लूट और पुलिसकर्मी की हत्या में भी अफजाल शामिल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर वहलना-पीनना बाईपास पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया, इस दौरान उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी भाग निकला। घायल बदमाश की पहचान देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव अंबेहटा शेखा निवासी अफजाल के रूप में हुई है। वह थाना देवबंद की टॉप-10 बदमाशों की सूची में शामिल है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अफजाल यूपी के साथ ही उत्तराखंड में दिल्ली में भी वारदात कर चुका है। वर्ष 2013 में अफजाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर रुड़की में 1.10 करोड़ की लूट की थी। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। अफजाल फिलहाल शहर के कच्ची सड़क क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था और अपने साथियों के साथ शहर क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अफजाल के पास से संदिग्ध बाइक के साथ ही तमंचा-कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed