{"_id":"5e010e058ebc3e87a7628705","slug":"internet-stopped-in-muzaffarnagar-for-five-days-muzaffarnagar-news-mrt4602477130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर तरफ एक ही सवाल...कब खुलेगा इंटरनेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर तरफ एक ही सवाल...कब खुलेगा इंटरनेट
विज्ञापन
मीनाक्षी चौक से हटाये गये बैरिकेटिग एवं गुजरते वाहन सवार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
हर तरफ एक ही सवाल...कब बहाल होंगी इंटरनेट सेवाएं
मुजफ्फरनगर। बिना इंटरनेट सेवा के जिंदगी ठहर सी गई है। इंटरनेट की सुविधा नहीं होने से विद्यार्थी, कारोबारी, व्यापारी से लेकर गृहिणी, युवा और आम नागरिक तक परेशान हैं। बिना नेट के व्हाट्सएप, फेसबुक आदि सोशल साईट्स नहीं चलने के कारण मोबाइल फोन बोझ सा लगने लगा है। हर तरफ एक ही सवाल है कि आखिर कब सुचारु होगी इंटरनेट सेवा।
इंटरनेट सेवा आज जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई है। इंटरनेट सेवा के बिना लोगों को परेशानी होने लगी है। सीएए के विरोध के चलते शहर में अमन चैन कायम करने के लिए जिला प्रशासन ने 19 दिसंबर से पूरे जिले की इंटरनेट सेवा बंद कर रखी है। कार्यालय में कामकाज के लिए केवल ब्राड बैंड सेवा बहाल है। पांच दिनों से इंटरनेट नहीं होने से नागरिकों की जिंदगी ठहर सी गई है। लोगों को जिंदगी आधी अधूरी सी लगने लगी है। सोशल मीडिया पूरी तरह से बंद है।
विद्यार्थी से लेकर यात्री तक परेशान
मुजफ्फरनगर। इंटरनेट सेवा बंद रहने से विद्यार्थी परेशान है। साइबर कैफे पर काम नहीं हो पा रहा है। जन सुविधा केंद्र संचालक दिनकर प्रजापति कहते हैं कि तमाम तरह से प्रमाणपत्र फीडिंग का कार्य ठप है। छात्र हर्षित, उत्कर्ष, अनन्या कहते हैं कि यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के पुराने पेपर डाउन नहीं हो पा रहे हैं। गांधी कालोनी के गजेंद्र राणा का कहना है कि रेलवे की अपडेट जानकारी नहीं मिल पा रही है। मोबाइल से रिजर्वेशन नहीं हो पा रहा है, इसके लिए स्टेशन पर जाना पड़ता है। नई मंडी के व्यापारी सुरेश गर्ग का कहना है ई-बिलिंग नहीं हो पा रही है। मान टूर एंड ट्रेवल्स के संजीव कुमार मान कहते है कि इंटरनेट बंद रहने से उनका तमाम काम प्रभावित हुआ है। रेलवे, हवाई जहाज की बुकिंग नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
वीडियो कॉलिंग नहीं होने से परिजन परेशान
मुजफ्फरनगर। आवास विकास खतौली निवासी सेवानिवृत्त एडीओ कृषि ओमपाल सिंह परेशान हैं, कहते है कि पांच दिनों से इंटरनेट नहीं होने के कारण शिकागो, अमेरिका में रहने वाले बच्चों से वीडियो कॉलिंग नहीं हो पाई है। मोबाइल फोन मिलता नहीं है, तो ऐसे में उनका हाल चाल भी नहीं जान पाए है। इधर हम और उधर बच्चे परेशान है।
आज बहाल हो सकती है नेट सेवा
- एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि शहर में अब माहौल पहले से काफी बेहतर है। ऐसे में मंगलवार यानि आज शाम को इंटरनेट सेवा बहाल हो सकती है।