फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Internet still closed in Muzaffarnagar

इंटरनेट बंद होने से ब्राडबैंड की मांग बढी

Wed, 25 Dec 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Internet still closed in Muzaffarnagar
इंटरनेट बंद होने से ब्रॉडबैंड की मांग बढ़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। छह दिन से इंटरनेट बंद होने के कारण आम जनता के सामने समस्या खड़ी हो गई है। खासकर परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्रा परेशान हो उठे हैं। बीएसएनएल दफ्तर में लंबे समय बाद लैंडलाइन कनेक्शन और ब्रॉडबैंड की मांग बढ़ गई है।

छह दिन से जिले की इंटरनेट सेवा पूरी तरह बंद है। आम जनता के सभी इससे जुड़े आवश्यक कार्य रुक गए हैं। इस समय हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा की तैयारी छात्र-छात्रा कर रहे हैं। बहुत सी चीजें नेट के माध्यम से पता करनी होती है। नेट के बंद होने से पढ़ाई प्रभावित होती है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले स्टूडेंट को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। प्रशासन की ओर से इंटरनेट शुरू करने के संकेत मिले थे। नेट के बंद होने से सबसे ज्यादा डिमांड ब्रॉड बैंड की बढ़ी है। बीते तीन दिनों से बीएसएनएल के दफ्तर पर लैंड लाइन कनेक्शन और ब्रॉड बैंड की मांग बढ़ी है। इनमें वे स्टूडेंट शामिल हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। बीएसएनएल से जुडे़ राधेश्याम सैनी ने बताया कि 22 दिसंबर में हमारे यहां दो कनेक्शन हुए, 23 में तीन कनेक्शन जारी हुए। 24 दिसंबर को छह कनेक्शन जारी हुए है। काफी संख्या में उपभोक्ता आ रहे हैं। लंबे समय बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड की डिमांड बढ़ी है। बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed