{"_id":"5d0d2b058ebc3e079f1b3c96","slug":"international-yoga-day-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : जीवन को ऊर्जावान बनाने का अचूक मंत्र है योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : जीवन को ऊर्जावान बनाने का अचूक मंत्र है योग
Sat, 22 Jun 2019 12:37 AM IST
Deepak Kausik
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Published by: Deepak Kausik
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
योग दिवस पर साधकों को योगाभ्यास कराती प्रशिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक साथ सैकड़ों लोगों ने योग किया। सुबह छह से आठ बजे तक योग का कार्यक्रम चला। योग से शरीर को निरोग रखने के लिए आसन कराए गए। आर्ट ऑफ लिविंग और पतंजलि योग पीठ के योग गुरुओं ने योगासन कराए। जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने भी योग किया।
शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक और डीएम अजय शंकर पांडेय ने शिविर का शुभारंभ किया। विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योग मन मस्तिष्क को संतुलित रखता है और स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन हमें योग करना चाहिए। स्वस्थ भारत के निर्माण में योग एक अचूक मंत्र है। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। योग हमारे जीवन को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए अचूक मंत्र है।
योग से हम आज के परिवेश में अपने जीवन को सुखी बना सकते हैं। डीएम अजय शंकर पांडेय ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं तथा परिवार के साथ योग अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग निरोग रखता है और मन मस्तिष्क को संतुलित रखता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और खुशहाल जिंदगी को जीने के लिए आज पूरी दुनिया ने योग के पथ का अनुसरण किया है। बहुत से योग के द्वारा हम विभिन्न आसन करके अपने को स्वस्थ रख सकते है। योग केवल रोगों से छुटकारा पाने का साधन ही नहीं, बल्कि स्वस्थ रहने की गारंटी भी है।
विज्ञापन
आयुष बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा, एडीएम वित्त अलोक कुमार, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र सहित, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी समेत बड़ी संख्या में समाजसेवी संस्थाओं, स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पंतजलि योगपीठ की नीलम चौधरी एवं आर्ट आफ लिविंग से डॉ सोनिया लूथरा ने योगाभ्यास कराया।