फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inter's district topper honored

इंटर की जिला टॉपर शुभांजलिको आर्य समाज ने किया सम्मानित

Thu, 13 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Inter's district topper honored
जसवंतपुरी में वेद प्रचार के समापन पर बारहवीं की जिला टॉपर शुभांजलि शर्मा को सम्मानित करते अतिथि? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
इंटर की जिला टॉपर शुभांजलि को सम्मानित किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रावणी पर्व पर आर्य समाज का वेद प्रचार सप्ताह वेद की ज्योति जलती रहे, ओम का झंडा ऊंचा रहे के जयघोष से संपन्न हो गया। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि सद्गुणों को धारण करने से जीवन सुखी, समृद्ध और सफल बनेगा।

सरवट रोड़ स्थित मोहल्ला जसवंत पुरी में वैदिक प्रचारक आरपी शर्मा के आवास पर वेद प्रचार सप्ताह का समापन हुआ। यज्ञ में राष्ट्र कल्याण और कोरोना आपदा से जीवन की रक्षा हेतु आहुतियां दी गई। ब्रह्मा मंगत सिंह आर्य एवं यज्ञमान स्वस्ति वशिष्ठ तथा शुभांजलि शर्मा रही। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि संस्कृति और संस्कारों से पुत्र-पुत्रियों को जोड़ें। सद्गुणों से जीवन सफल बनता है। स्वामी योगानंद सरस्वती ने कहा कि संस्कारित बेटियां अमूल्य निधि है। सतीश चौधरी, गजेंद्र सिंह राणा ने प्रेरक भजन सुनाए। यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट में जिला टॉपर रही भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर की मेधावी छात्रा शुभांजलि शर्मा और उनकी माता ममता शर्मा को सम्मानित किया गया। आर्य समाज की ओर से उन्हें शाल, 5100 रुपये तथा सत्यार्थ प्रकाश भेंट किया गया। आनंद पाल सिंह आर्य, ईश्वर सिंह, सोमपाल आर्य, यशपाल सिंह आर्य, डॉ. राजपाल सिंह, उर्मिला शर्मा, अनन्या दत्त, रिद्धिमा आदि मौजूद रही। संचालन आरपी शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed