{"_id":"62322d62d3bd0d3e7641bbb4","slug":"instructions-to-complete-the-pending-works-in-schools-khatauli-news-mrt580790739","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में रुके हुए कार्यों को पूरा कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में रुके हुए कार्यों को पूरा कराने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालयों में रुके हुए कार्यों को पूरा कराने के निर्देश
जानसठ। बीआरसी में बैठक लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा ने स्कूलों को और बेहतर बनाने व विद्यालयों के रुके हुए कार्यों को पूरा करने के दिशा निर्देश दिए।
बुधवार को बीआरसी कार्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा ब्लॉक के एआरपी समस्त प्रधानाध्यापक व अध्यापक इंचार्ज की बैठक की गई। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22, वार्षिक परीक्षा 2022 क्रियाकलाप के अंतर्गत चल रहे कार्यों के संबंध में, साप्ताहिक विजिट में 100 प्रतिशत बच्चों की प्रतिभागिता आदि विद्यालय के संबंध में बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए सभी अध्यापकों को पूर्ण तैयारी रखनी चाहिए। जिससे बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर शिक्षा दे सकें। इस दौरान एआरपी रविंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, आदेश शर्मा, सुनीता देवी, कपिल कुमार, विपिन कुमार शर्मा, अनिल कुमार, राहुल कुमार मौजूद रहे। संवाद