फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Instructions for preparing the estimation of a dilapidated building

जर्जर-जर्जर भवन का इस्टीमेंट तैयार कराने के निर्देश

Sun, 28 Nov 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Instructions for preparing the estimation of a dilapidated building
जर्जर-जर्जर भवन का इस्टीमेंट तैयार कराने के निर्देश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। भैसी में स्थित प्राइमरी स्कूल के प्रांगण में खड़े जर्जर भवन का जल्द इस्टीमेट बनाकर उसे गिराए जाने के निर्देश सीडीओ ने दिए।
गांव भैसी में स्थित प्राइमरी स्कूल में बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जांच करने डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी अभिषेक यादव व सीडीओ आलोक यादव, एसडीएम जीत सिंह राय पहुंचे। डीएम ने बीएलओ से नई वोट बनाए जाने, पुरानी वोट में त्रुटि सही कराए जाने की जानकारी ली।

इस दौरान सीडीओ ने प्राइमरी स्कूल की जांच पड़ताल की। उन्होंने स्कूल प्रांगण में खड़े जर्जर भवन के बारे में जानकारी ली। प्रधानाध्यापक अमीर आजम ने बताया कि जर्जर भवन के मलबे की नीलामी की गई थी, लेकिन आठ लाख रुपये से अधिक की बोली न जाने के कारण नीलामी नहीं हो सकी। सीडीओ ने दोबारा से इसका इस्टीमेट बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां स्कूल का पुस्तकालय, खेल सामग्री की भी जांच की। स्कूल में निजी स्कूलों से आने वाले 15 बच्चों से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed