फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Installment sent to 927 beneficiaries, creative company will conduct survey

क्रिएटिव कंपनी करेगी सर्वे, प्रधानमंत्री आवास के लिए 927 लाभार्थियों को भेजी किस्त

Sun, 08 May 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Installment sent to 927 beneficiaries, creative company will conduct survey
मुजफ्फरनगर। आखिरकार छह माह बाद फिर से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को किस्त भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 927 लाभार्थियों को किस्त भेजी गई। स्पेस कंबाइन कंसल्टेंट कंपनी को डिबार किए जाने के बाद शासन ने सर्वे की जिम्मेदारी क्रिएटिव कंपनी को दी है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष 22 नवंबर को शासन ने स्पेस कंबाइन कंसल्टेंट कंपनी को डिबार कर दिया था। तब से लाभार्थियों के आवासों का सर्वे और किस्त भेजे जाने का कार्य रुका हुआ था। परियोजना निदेशक डूडा सतीश गौतम ने बताया कि 503 लाभार्थियों को द्वितीय और 424 लाभार्थियों को तृतीय किस्त का भुगतान कर दिया गया है। प्रथम किस्त के लिए विभागीय प्रक्रिया अपनाई जा रही है। क्रिएटिव कंपनी को शासन की ओर से जिले में सर्वे के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन

सैनी को हटाकर गौतम को जिम्मेदारी
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने जिला विकास नगरीय अभिकरण (डूडा) के प्रभारी परियोजना निदेशक संजीव सैनी से अतिरिक्त प्रभार लेकर अपर जिला सहकारी अधिकारी सहकारिता सतीश गौतम को डूडा की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मुजफ्फरनगर में योजना की स्थिति
किस्त लाभार्थी
प्रथम 16902
द्वितीय 15110
तृतीय 11776
अब तक 25132 आवास स्वीकृत
जिले में 17 जून 2015 से अब तक कुल 25132 आवास स्वीकृत किए गए हैं। 11776 आवासों का निर्माण पूरा हो गया है। किस्त नहीं मिलने के कारण आवासों का निर्माण अधर में लटका था। दोबारा प्रक्रिया शुरू हो जाने से लोगों को राहत मिलेगी।
इसलिए डिबार की गई थी कंपनी
स्पेस कंबाइन कंसल्टेंट कंपनी ने सर्वे के बाद 5635 आवासों की डीपीआर स्वीकृत कराई थी। डूडा के अधिकारियों ने जांच की तो 1466 अपात्र पाए गए। यानी करीब 26 प्रतिशत अपात्रों की डीपीआर स्वीकृत करा दी गई। विभाग की ओर से कंपनी पर 1084840 का जुर्माना भी लगाया गया था।

अब तक कुल 6987 मिल चुके अपात्र
प्रधानमंत्री आवास योजना में जिन लोगों ने आवेदन किया है, अब तक उनमें 6987 अपात्र भी मिल चुके हैं। ऐसे लोग भी जिनके खाते में पहली किस्त पहुंच गई, लेकिन उन्होंने रुपये लौटा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed