{"_id":"5e5ab1388ebc3ec7b5202bb3","slug":"inspector-slapped-the-farmer-muzaffarnagar-news-mrt471511562","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने किसान को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा ने किसान को जड़ा थप्पड़
विज्ञापन
दरोगा ने किसान को जड़ा थप्पड़
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। दूसरे जनपद के दरोगा की निजी कार गन्नों से लदी किसान की भैंसा बुग्गी से रगड़ खा गई। गुस्से में आए दरोगा ने किसान को थप्पड़ जड़ दिया। घटना से क्षुब्ध किसान ने गन्नों से भरी बुग्गी सड़क के बीच डाल दी। इंस्पेक्टर ने किसान को बमुश्किल समझाकर समझौता करवाया।
कोतवाली क्षेत्र के मंदवाड़ा गांव निवासी किसान रईस (70) शनिवार को गन्नों से भरी भैंसा बुग्गी लेकर बजाज चीनी मिल भैंसाना में गन्ने तौलवाने जा रहा था। कोतवाली मोड़ पर नगर पंचायत कार्यालय के पास दूसरे जनपद से किसी काम से कस्बे में आए एक दरोगा की कार में भीड़ के कारण गन्नों की रगड़ लग गई। दरोगा ने कार को खड़ी करके किसान को थप्पड़ जड़ दिया। घटना से नाराज किसान ने बीच सड़क पर गन्नों से भरी बुग्गी उड़ेल दी। किसान ने घटना की सूचना भाकियू पदाधिकारियों को दी। किसान व दरोगा कोतवाली पहुंच गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने किसान को बमुश्किल समझाकर स्थिति पर काबू पाया। दोनों के बीच समझौता करवाकर मामला शांत किया।