फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inspection of madrasa board examination centers gave instructions

मदरसा बोर्ड परीक्षा सेंटरों का किया औचक निरीक्षण

Thu, 19 May 2022 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Inspection of madrasa board examination centers gave instructions
बोर्ड के सदस्य व जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

भीषण गर्मी में सेंटर पर बंद मिले पंखे, व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
देवबंद में बनाए गए दो सेंटरों पर 468 विद्यार्थी दे रहे परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। शिक्षा परिषद मदरसा बोर्ड उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉ. इमरान अहमद ने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी भरत लाल गौड़ के साथ नगर के कासिमपुरा रोड पर स्थित परीक्षा सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड जांचे और सीटिंग प्लान के बारे में जानकारी देते हुए संचालकों को सेंटर व्यवस्था के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिए।

मदरसा बोर्ड उत्तर प्रदेश की 14 मई से 23 मई तक सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा चल रही है। बृहस्पतिवार को बोर्ड के सदस्य डॉ. इमरान अहमद और जिला अल्पसंख्यक अधिकारी भरत लाल गौड़ कासिमपुरा रोड स्थित मदरसा सईदुल उलूम में बनाए गए परीक्षा सेंटर में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान परीक्षा भवन के कमरों में पंखे बंद मिले। मदरसा प्रबंधक ने बताया कि सुबह से बिजली न होने के कारण पंखे बंद हैं। सेंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की गई जो चालू हालत में मिले। इस दौरान डॉ. इमरान ने बताया कि वह प्रदेश के अलग-अलग जनपदों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। जहां सभी व्यवस्थाएं अच्छी पाई गई हैं। पूरे प्रदेश में मदरसा बोर्ड की नकल विहीन परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। भरत लाल गौड़ ने बताया कि जनपद में चार सेंटरों में 1186 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि देवबंद में मदरसा सईदुल उलूम और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दो सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें 468 छात्र छात्राएं परीक्षा में भाग ले रहे हैं। निरीक्षण दौरान सेंटर इंचार्ज शमीम फातिमा, मदरसा प्रबंधक जावेद अख्तर, शाहिद अनवर, रामपाल सिंह और कारी जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed