{"_id":"5e12323e8ebc3e87f440d1ea","slug":"inspected-railway-station-muzaffarnagar-news-mrt462301564","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ बालियान ने किया स्टेशन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ बालियान ने किया स्टेशन का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने भाजपा नेताओं के साथ रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन स्टेशन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान स्टेशन के बाहर पर बनी दुकानों के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही स्टेशन परिसर में बने दोनों मंदिरों को भी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के लिए जगह तलाश की गई।
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान की पहल पर रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाया जा रहा है। इसके लिए करीब 12 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। राजस्थान के किशनगढ़ के मॉडल पर यह स्टेशन बनेगा। तीन माह से यहां कार्य चल रहा है। स्टेशन भी बढ़ेगा और नए प्लेटफार्म भी बनाए जाएंगे। रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डाक्टर संजीव बालियान ने निर्माणाधीन स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि परिसर में आ रहे शिव मंदिर को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। दूसरे मंदिर को भी इसी के साथ शिफ्ट करने का विचार किया जा रहा है। बाहर नगर पालिका की दुकानें हैं, उन दुकानदारों से वार्ता की गई है, ताकि स्टेशन का फ्रंट अच्छा बन सके। दुुकानदारों को अलग से दुकानें दी जा सकती हैं। सभी कार्य आपसी सहमति से होंगे। उन्होंने बताया कि स्टेशन का पहले फेज का कार्य जुलाई तक पूरा हो जाएगा।