फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Innocent fell from the roof, freeing firecrackers

पटाखे छुड़ाते हुए छत से गिरा मासूम, मौत

Sun, 15 Nov 2020 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Innocent fell from the roof, freeing firecrackers
पटाखे छुड़ाते हुए छत से गिरा मासूम, मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला खादरवाला में शनिवार देर रात दीपावली की रात दस साल के बच्चे की पटाखे छुड़ाते समय छत से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खादरवाला निवासी प्रदीप मजदूरी करता है। दीपावली की रात करीब दस बजे उसका दस साल का बेटा लक्की घर की छत पर पटाखे छुड़ा रहा था। इसी दौरान एक पटाखे में आग लगाकर जैसे ही वह पटाखा फटने के डर से पीछे हटा, अचानक उसका नियंत्रण बिगड़ गया और वह छत से सीधा नीचे सड़क पर आ गिरा। सिर के बल सड़क पर गिरने से बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन तत्काल बच्चे को शहर के भोपा रोड स्थित नर्सिंग होम में ले गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इस पर परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपावली की रात घर के चिराग के बुझने से परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मासूम के शव को घर ले गए, जहां रविवार सुबह गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed