फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Information about organic farming given in Rabi Agricultural Investment Fair

रबी कृषि निवेश मेले में दी जैविक खेती की जानकारी

Wed, 16 Nov 2022 07:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Information about organic farming given in Rabi Agricultural Investment Fair
बुढ़ाना में रबी कृषि निवेश मेले में किसानों को फसलों की जानकारी देते विभाग के अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रबी कृषि निवेश मेले में दी जैविक खेती की जानकारी
विज्ञापन

बुढ़ाना। रबी कृषि निवेश मेले में कृषि वैज्ञानिकों ने जैविक खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने रबी की फसल में लगने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। पशु चिकित्सा अधिकारी ने भी पशुपालकों को इस मौसम में होने वाली बीमारियां व उससे बचाव के उपाय बताए।

ब्लॉक परिसर स्थित कृषि विभाग के उप संभागीय केंद्र पर रबी कृषि निवेश मेले का आयोजन हुआ। मंगलवार को आयोजित इस मेले में कृषि विज्ञान केंद्र बघरा से आए डॉ. वीरेंद्र सिंह ने फसल सुरक्षा संबंधी नवीनतम जानकारी दी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी यतेंद्र सिंह ने जैविक रसायन के बारे में बताया। उन्होंने किसानों को जैविक खेती करने की सलाह दी। जनपद के उप कृषि निदेशक आरपी सिंह ने अनुदान में मिलने वाले कृषि यंत्रों, सोलर पंप व बीज आदि के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। पशु चिकित्साधिकारी मंशाराम गौतम ने पशुओं में लगने वाले बीमारी, रोकथाम, रखरखाव व आहार आदि की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. विपुल ठाकुर, मनोज सिंह, सत्यवीर सिंह, राजकुमार, कपिल, अक्षम तोमर, मयंक, शोबीर, तिजारत अली, हरीशंकर, सतेंद्र व अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed