फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Information about cow slaughter caused panic in Bhurahedi

गांव भूराहेड़ी में गौकशी की सूचना से पुलिस में मचा हड़कम्प

Thu, 14 May 2020 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Information about cow slaughter caused panic in Bhurahedi
पुरकाजी के गांव भूराहेडी में गौकशी की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भूराहेड़ी में गोकशी की सूचना से मचा हड़कंप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। दिन निकलते ही गांव भूराहेड़ी में गोकशी की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
बृहस्पतिवार सुबह सात बजे भूराहेड़ी गांव निवासी खेत स्वामी अमित कुमार कुछ मजदूरों के साथ खेत पर गन्ना छुलाई करने गया था। खेत में गाय के अवशेष पड़े होने की जानकारी ग्राम प्रधान नवीन राठी को दी। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम मय फोर्स के तुरंत मौके पर पहुंचे और अवशेषों को खेत में ही दबवा दिया। पुलिस ने टिंकू उर्फ कल्लू, छोटू, फारुख व नसीम और बिलाल निवासी गांव भूराहेड़ी के विरुद्ध गोवध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बजरंग दल के जिला संयोजक पीयूष राणा भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और गोतस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया भूराहेड़ी गांव में पूर्व में भी गोकशी की सूचना मिलती रही हैं। प्रखंड सह संयोजक अंकुर शर्मा, नगर संयोजक विपिन वर्मा, अंकित पाल, सौरभ मित्तल, विकास पाल, अरुण मित्तल, कपिल चौधरी, अंकुर चौधरी, रानू चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed