फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Industry stalled

नोटबंदी से टूटी उद्योगों की कमर        

Sat, 26 Nov 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 26 Nov 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Industry stalled
बैंक के बाहर लगी ग्राहकों की लाइन। - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी से लोहा और पेपर उद्योग की कमर टूट गई है। स्टील की सभी फैक्ट्री बंद हो गई हैं। पेपर उद्योग नकदी न होने से रॉ मैटीरियल की समस्या से जूझ रहा है। जनपद में हजारों मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट बना हुआ है। मार्केट में पैसे का फ्लो नहीं बन पाने से उद्योगपति भी परेशानी में हैं।  
विज्ञापन

    
जनपद की लोहा उद्योग में अपनी एक पहचान रही है। सैकड़ों की संख्या में लोहा फैक्ट्री यहां हजारों लोगों को रोजगार दे रही थी। प्रदेश सरकार द्वारा बिजली के दाम बढ़ा दिए जाने से आधे से अधिक लोहा फैक्ट्री बंद हो गई और मालिकों ने उत्तराखंड या अन्य स्थानों पर नई फैक्ट्री लगा ली। जो लोग हिम्मत कर फैक्ट्री चला रहे थे, नोट बंदी ने उन्हें तोड़ दिया। इस समय लोहे की समस्त फैक्ट्री बंद है।
विज्ञापन


मालिकों के सामने जहां समस्या खड़ी हो गई है, वहीं मजदूर रोजी-रोटी के संकट से जूझ रहे हैं। लोहा के बाद पेपर उद्योग में जिले की पहचान रही है। इस समय 28 पेपर मिल चल रही है। पेपर मिलों के सामने इस समय रॉ मैटीरियल की समस्या खड़ी हो गई है। इनका रॉ मैटीरियल एग्रीकल्चर बेस्ड है। किसान को अपने उत्पाद का नकद मूल्य चाहिए। एक फैक्ट्री को सप्ताह में केवल 50 हजार रुपये ही मिल पा रहे हैं। खर्चा लाखों रुपये रोज का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हालात में पेपर मिल भी संकट से गुजर रही है। यही हाल रहा तो पेपर मिल भी बंद हो जाएंगी। आईआईए के पूर्व अध्यक्ष कुशपुरी का कहना है कि जनपद के उद्योग इस समय संकट में हैं। कैश का फ्लो नहीं बन पाने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। फैक्ट्रियों का 90 प्रतिशत कार्य कैश पर चलता है। मजदूरों को नकद पैसा देना पड़ता है। लेबर को चेक दे दिया तो वह बैंक में ही पूरा दिन खराब कर रहा है। ऐसे हालात में उद्योगों को चला पाना मुश्किल हो गया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed