{"_id":"78d62bc072e44a4b18d88ea81a855072","slug":"independent-candidate-nomination-canceled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दलीय प्रत्याशी शकील का नामांकन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दलीय प्रत्याशी शकील का नामांकन निरस्त
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुुजफ्फरनगर। शहर सीट से विधानसभा उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी शकील अहमद का पर्चा खारिज हो गया है। शकील ने विधानसभा की मतदाता सूची के स्थान पर नामांकन में ग्राम प्रधान की मतदाता सूची लगा दी थी।
एआईएमआईएम से टिकट कटने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने वाले शकील अहमद का नामांकन जांच के दौरान निरस्त हो गया। विधानसभा चुनाव में विधानसभा वाली मतदाता सूची ही नामांकन के दौरान लगाई जाती है। शकील ने ग्राम सभा की मतदाता सूची की प्रति नामांकन प्रपत्र में लगा दी।
जांच के दौरान जब विधानसभा की सूची से मिलान किया गया तो उनका नाम नहीं मिला। पाया गया कि उन्होंने दूसरी सूची लगा दी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जांच के दौरान शकील का नामांकन निरस्त कर दिया गया। नाम वापसी 30 जनवरी को होगी, इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित होंगेे।
विज्ञापन
चुनाव प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
शहर सीट से उप चुनाव के लिए प्रेक्षक बनाए गए आईएएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में नामांकन प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। प्रेक्षक ने कहा कि चुनाव आचार संहिता का हर हाल में पालन होना चाहिए। उनके साथ एडीएम प्रशासन मनोज कुमार भी मौजूद रहे।