फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Independence Day celebrated by educational institutions

ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान, शहीदों को किया नमन, हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Fri, 17 Aug 2018 01:07 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 17 Aug 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrated by educational institutions
स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस पर जिले की शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने देश की एकता, उन्नति, सौहार्द और देश प्रेम का संदेश दिया। नाटिका, गीतों और कविताओं के माध्यम से आजादी आंदोलन के शहीदों और वीर सैनिकों को नमन किया गया।  
विज्ञापन

एसडी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना एवं शिव कुमार ने ध्वज फहराया। कलाकारों ने भाषण, गीत, समूह गान एवं नृत्य की प्रस्तुति दी। भारती सिंह, शशिकांत शर्मा ने पौधरोपण का महत्व बताया।
विज्ञापन


संचालन नुपुर गोयल एवं चारु वर्मा ने किया। जूनियर विंग में रेनू गोयल ने तिरंगा फहराया। शारदेन स्कूल में सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्रबंधक विश्वरतन, प्रधानाचार्या धारा रतन ने स्वच्छता रखने का आह्वान किया। होली एंजिल्स कॉन्वेंट स्कूल में डीएवी कॉलेज में भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ गरिमा जैन ने तिरंगा फहराया। प्रधानाचार्या सिस्टर जूली, लीमा रोज, प्रसन्ना, एलफ्रीडा, सिस्टर योलेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएस पब्लिक स्कूल में सौम्या, आदिया, वंशिका, नीलांश, तेजस, हिमांशु अहलावत, वंशिका आर्या, गरिमा, खुशी ने देश भक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सुधीर शर्मा, रेनू शर्मा, प्रधानाचार्या संतोष जैन, गगन शर्मा ने बच्चों को देश प्रेम का संदेश दिया। आदर्श कालोनी स्थित माउंट लिट्रा में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। अतिथि सुधाराज शर्मा एवं प्रीति खन्ना रहे। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल नई मंडी में प्रधानाचार्य आजादवीर एवं कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी ने ध्वजारोहण किया।

सरस्वती शिशु मंदिर साकेत में अतिथि सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी एवं यशपाल पंवार ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी में भारत विकास परिषद के सचिव सुशील गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। कवि सम्मेलन में सुरभि, खुशी, आयुषी, विशाल, नवल, दक्ष ने कविता सुनाई। नंदिनी ने एकल गीत प्रस्तुत किया।

जैन इंटर कॉलेज में 82 यूपी बटालियान एनसीसी की ओर से पौध रोपण किया गया। राजेश कुमार जैन, प्रधानाचार्य दिनेश जैन ने ध्वजारोहण किया। ग्रेन चैंबर जूनियर विंग में सुतपा बोस ने ध्वजारोहण किया। एसएसके पब्लिक स्कूल गांधी कालोनी में रामप्रसाद शर्मा ने ध्वजारोहण किया। ग्रेस पब्लिक स्कूल मेरठ रोड पर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। ध्वजारोहण नियाज अहमद खान ने किया। गुलनाज हनीफ, फिरदौस, अफजल, ईरम, अकमल, निशात, सना अफजाल, फरिया, शाहनवाज, खालिद, अफीफा, आदि ने प्रोग्राम प्रस्तुत किए। संचालन शाहनवाज ने किया।  

आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। अग्निशमन विभाग एवं भारत विकास परिषद संगम के निर्देशन में एसडी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। त्वरित सहायता, उपलब्ध संसाधनों का प्रयोग एवं इच्छा शक्ति के द्वारा आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग के प्रीतपाल सिंह, जय किशोर सैनी, केसर अब्बास, संजीव शर्मा, अंकित कुमार ने प्रशिक्षण लिया। जयप्रकाश गर्ग, कमल गोयल, लक्ष्मीकांत गुप्ता, कुम-कुम गोयल, विपिन गुप्ता, शशिकांत मित्तल, अजय गुप्ता, अमित तायल का सहयोग रहा। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने आभार जताया।

कॉलेजों में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
जिले के इंटर और डिग्री कॉलेजों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज में प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने ध्वजारोहण किया। छोटूराम कॉलेज में प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने ध्वजारोहण किया।  जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। राजेश जैन, राजकुमार जैन, रविंद्र जैन, मनोज जैन, प्रधानाचार्या सारिका जैन ने विचार रखे। छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति सराही गई।

कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म हाई स्कूल में डॉ निशा मलिक एवं सुनयना प्रकाश ने ध्वजारोहण किया। आत्माराम गर्ग, नरेंद्र गुप्ता, साधुराम गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अभय वर्मा ने कविता से भाव विभोर किया। दीवान सिंह इंटर कॉलेज तितावी में डॉ विपिन कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य तरसपाल सिंह पुंडीर ने ध्वज फहराया। छात्र समीर अहमद, शुभम, दीक्षांत, उत्तम पुंडीर ने रंगारंग प्रस्तुति दी।

डॉ शिवराज सिंह इंटर कॉलेज रामपुरी में छात्राओं ने देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य आलोक शर्मा, इंदिरा त्यागी, कामाक्षी कौशिक, प्रवीण कुमार, दुष्यंत सिंह ने विचार रखे। राजवंश विद्या मंदिर कूकड़ा में ध्वजारोहण जीआईसी के प्रधानाचार्य ब्रिजेश कुमार ने किया। राजीव मोहन गोयल, विवेक कुच्छल, प्रमोद चौधरी, नीरज गांधी, सुनील गुप्ता, अतुल अग्रवाल, प्रधानाचार्य समुंद्र सेन ने बच्चों को देशभक्ति का संदेश दिया।

संचालन निर्दोष कुमारी चौहान ने किया। मदर इंडिया इंटर कॉलेज अलमासपुर के बच्चों ने रैली निकाली। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार पुंडीर ने ध्वजारोहण किया। रामपुरी स्थित विश्वकर्मा जूनियर हाई स्कूल में ध्वजारोहण बाबूराम पांचाल, मुकेश धीमान एवं भाजपा नेता जगदीश पांचाल ने किया। ओमप्रकाश धीमान, देशपाल पांचाल, सरदार सुलक्खन सिंह, योगेश धीमान, प्रधानाचार्या तेजन सिंघल ने विचार रखे।

सर्वोदय इंटर कॉलेज खाईखेडी में पूर्व आयकर आयुक्त शिशिर कुमार त्यागी ने ध्वज फहराया। अध्यक्षता प्रेमचंद भारद्वाज एवं संचालन प्रधानाचार्य हरिकृष्ण शर्मा ने किया। विनोद त्यागी, दिनेश त्यागी, सत्यवीर त्यागी, धीरज त्यागी, राजकुमार, सत्यपाल, सचिन आदि रहे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य भीम सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने प्रेरणाप्रद प्रस्तुति दी। वरिष्ठ प्रवक्ता रेखा सुमन, राजीव गुप्ता, सरोज तोमर, अनिता चौधरी, नीरा शर्मा, जितेंद्र सिंह आदि ने विचार रखे।  

बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी, तिरंगे को दी सलामी  
स्वतंत्रता दिवस पर प्राथमिक पूर्वी पाठशाला सिविल लाइन दक्षिणी के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रधानाध्यापक रमन नारंग के निर्देशन में निकाली गई रैली का शुभारंभ डीआईओएस प्रवीण मिश्रा एवं नगर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ सविता डबराल ने किया। पूर्व प्रधानाध्यापक सीताराम, शहनाज बानो, हिमानी रानी, रुबी सहरावत, रश्मि कौशिक, रजनी, शीलादेवी, ऋचा सिंह, रफत मिर्जा, निगहत प्रवीण, फजलुर्रहमान आदि का सहयोग रहा।

प्रभात फेरी शिवचौक, मीनाक्षी चौक, महावीर चौक, अंबेडकर चौक से होते हुए टाउन हाल पहुंची। आचार्य कुल के प्रांतीय अध्यक्ष होतीलाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। उधर, यूरो किड्स स्कूल सिद्धार्थ कॉलोनी में निदेशक चंद्रकांता, अनमोल ढींगरा, आकृति ढींगरा ने तिरंगा फहराया। बच्चों ने पंजाबी, राजस्थानी, हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया। पूनम शर्मा, आरके शर्मा, सुरेंद्र मलिक, नेहा, अंतरा, खुशी, उर्मिला, मनीषा, कीर्ति भूषण मौजूद रहे।

गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह चड्ढा ने ध्वजारोहण किया। त्रिलोचन सिंह मान, वजीर सिंह ग्रोवर, देवेंद्र सिंह नागपाल, अमरजीत सिंह सिडाना ने विचार रखे। संचालन प्रधानाचार्या राकेश बाला ने किया। डीएवी पब्लिक स्कूल शाकुंतलम में प्रधानाचार्या रेनू शर्मा ने झंडा फहराया। छात्र शशांक और शक्तिशा ने शहीदों के बलिदान की गाथा सुनाई।


तितावी के श्री दीवान सिंह पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण के बाद प्रबंधक डॉ विपिन कुमार सिंह, प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह तोमर, अमरपाल सिंह, नंदकिशोर शर्मा, बुलाकीदास ने विचार रखे। श्रीकृष्ण जानकी सरस्वती शिशु मंदिर गांधी कालोनी में संयम एवं संगम ने गणेश वंदना की। नंदिनी और साक्षी ने सरस्वती वंदना की। राशि, तनु प्रिया, अनिल धमीजा, सान्वी, अनन्या, सृष्टि, रिया, मुस्कान, पलक, काव्या ने गीत, नृत्य प्रस्तुत किए। डॉ विभोर जैन, प्रधानाचार्य अखिलेश नारायण, बनारसी लाल मौजूद रहे। मदरसा फैजुल कुरआन में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मौलवी शाहनवाज, कारी इसरार, अरशद, अब्दुल रसीद, अख्तर, हाफिज इरफान, दिलशाद ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed