फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Indecency with electrical team, team held hostage

विद्युत टीम से अभद्रता, टीम को बंधक बनाया

Tue, 01 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Indecency with electrical team, team held hostage
मोरना। गांव खरपौड़ में बकाया बिल पर विद्युत कनेक्शन काटने गई टीम से ग्रामीणों ने अभद्रता करते हुए बंधक बना लिया। सूचना पर ककरौली पुलिस ने टीम के कर्मचारियों को बंधकमुक्त कराया। विद्युत विभाग की ओर से दो नामजद सहित दर्जनों अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्घ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

ककरौली क्षेत्र के गांव खरपौड़ में ककरौली विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों की टीम ने आलाधिकारियों के आदेश पर दस हजार रुपये के बकाया बिजली बिल के बकायदार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू की। जिस पर ग्रामीणों ने बिना जानकारी दिए बिना बिजली कनेक्शन काटे जाने पर हंगामा खड़ा करते हुए विद्युत टीम को बंधक बना लिया। इसकी सूचना जेई मंगतराम ने थाने में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को हिदायत देते हुए अपने-अपने घरों को जाने की चेतावनी दी और टीम को बंधकमुक्त कराया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में विद्युत कर्मचारियों ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों के कनेशन काटने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

जेई मंगतराम ने बताया कि खरपौड़ गांव में लाईनमैनों से ग्रामीणों ने अभद्रता की है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। ककरौली थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि विभाग कर्मचारियों की ओर से दी गई तहरीर पर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आने पहले विद्युत विभाग को मुनादी आदि कराकर सूचना देकर कुछ दिनों का समय देना चाहिए था। अचानक गांव में पहुंचकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई बेहद गलत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed