IND vs AUS: मुजफ्फरनगर में चरम पर उत्साह, वर्ल्ड कप देखने की बड़ी तैयारी, लगवाई जा रही बड़ी-बड़ी एलईडी
IND vs AUS Final 2023 : क्रिकेट के दीवानों का उत्साह चरम पर है। इसका अंदाजा इसी खबर से लगाया जा सकता है। यूपी के इस जिले में वर्ल्ड कप देखने के लिए बड़ी-बड़ी एलईडी लगवाई जा रही हैं।
विस्तार
वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्रिकेट के दीवानों का उत्साह चरम पर है। मुजफ्फरनगर में मैच देखने के लिए बड़ी-बड़ी एलईडी लगवाई जा रही हैं। कस्बे के मौहल्ला तगायां मुस्लिम में नवाब के यहां सामूहिक रूप से मैच देखने के इंतजाम किए गए हैं। जिससे एक साथ सैकड़ों लोग मैच का लुत्फ उठाएंगे।
खेल प्रेमी जय हिंद इंटर कॉलेज के शिक्षक सुशील त्यागी बोले...
टीम की बागडोर महान खिलाड़ी रोहित के हाथ है। वो देश के लिए जीत हासिल कर धमाल मचाएंगे। बताया कि वह उनके फैन है। सुशील त्यागी बताते हैं कि 1983 में वर्ल्ड कप मुजफ्फरनगर जाकर ब्लैक एंड व्हाइट टीवी में देखा था। उस समय गांव में टीवी इक्का-दुक्का घरों में होता था।
उन्होंने बताया कि मैदान पर लंबी दौड़ लगाकर कपिल देव ने जो कैच लपका था, वो आज भी नहीं भूले हैं। रविवार को अहमदाबाद में होने वाले मैच को लेकर गांव खुसरोपुर में खासी तैयारी रही चल रही है।
यह भी पढ़ें: दिमाग हिला देगी ये कहानी: इश्क का ऐसा भूत सवार, प्रेमी के खातिर कर डाला ये कांड, आखिर खुल गया राज
विराट कोहली के फैन कस्बे के शिक्षक देवेश त्यागी 15 साल की उम्र से विश्व कप देख रहें है। उनका कहना है कि कोहली फिर से विराट पारी खेलेंगे और जीत होगी। बताया कि वे तमाम कार्य छोड़कर वर्ल्ड कप देखेंगे।
वहीं, चैयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय सभागार में एलईडी लगाकर विश्वकप का फाइनल मैच दिखवाया जाएगा।
खास बात है कि कल अहमदाबाद में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स भी दर्शकों के साथ मैच देखेंगे। इससे करोड़ों खेल प्रेमियों का रोमांच बढ़ जाएगा।