फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Increasing problems due to cold air and fog

सर्द हवा और कोहरे से बढ़ रही परेशानी

Thu, 16 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Increasing problems due to cold air and fog
शहर में बुधवार सुबह कोहरे से होकर जाते राहगीर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सर्द हवा और कोहरे से बढ़ रही परेशानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सर्द हवा और कोहरे के कारण सर्दी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बुधवार दिन में 11 बजे तक कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण ट्रेन और वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
बीते चार दिनों से सर्दी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। पहले दिन में धूप निकलने के कारण सर्दी कम हुई थी, मगर दो दिनों से हल्की बूंदाबांदी होने के कारण सर्दी बढ़ गई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और चल रहे सर्द हवा भी ठिठुरन बढ़ा रही है। मंगलवार रात को बादल छाए रहे। नतीजतन बुधवार अलसुबह घना कोहरा छा गया। कोहरे की चादर सुबह 11 बजे तक छायी रही। ऐसे में सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। दृश्यता कम होने के कारण कोहरे एक सौ मीटर से अधिक दूरी का स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह देर तक कोहरा छाए रहने से जनजीवन पर प्रभावित हुआ। देर से बाजार खुले। सर्दी के कारण बाजारों में ग्राहक कम ही दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन

कोहरे में कई ट्रेन प्रभावित
मुजफ्फरनगर। कोहरे के कारण रेल संचालन प्रभावित रहा। यहां से गुजरने वाली आठ से अधिक ट्रेन देरी से पहुंची। नौचंदी एक्सप्रेस 2.45 घंटे देरी से आई। इसके अलावा सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर 36 मिनट, शालीमार एक्सप्रेस 55 मिनट, इंटरसिटी अंबाला 25 मिनट, उत्कल एक्सप्रेस 45 मिनट, सुपर 30 मिनट्र, अंबाला पैसेंजर 45 मिनट, ऋषिकेश पैसेंजर 40 मिनट देरी से यहां पहुंची। ट्रेनों के समय पर नहीं आने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह धने कोहरे के बीच शिव चौक से गुजरती स्कूटी सवार।

सुबह धने कोहरे के बीच शिव चौक से गुजरती स्कूटी सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed