{"_id":"621e6d0c71e87f5b6a323ea5","slug":"increasing-problem-of-sugar-and-digestion-khatauli-news-mrt5788759109","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर और पाचन की बढ़ रही समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर और पाचन की बढ़ रही समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। क्षेत्र के जीवना गांव में स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीणों का चेकअप कर दवाईयां वितरित की गई। शुगर और पाचन संबंधी समस्याएं अधिक सामने आई।
डीएसएम शुगर मंसूरपुर तथा पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन नई दिल्ली के सौजन्य से सामाजिक कल्याण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित के निर्देशन में नि:शुल्क मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन 91 वर्ष की बुजुर्ग महिला भगवान देवी, डॉक्टर पूर्वी, वरिष्ठ गन्ना अधिकारी मगनवीर राणा, सहायक अधिकारी करण सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 110 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गई। जिसमें 64 महिलाएं, 35 पुरुष व 11 बच्चे शामिल रहे।
डॉक्टर पूर्वी ने बताया इस शिविर में अधिकतर मरीजों ने शुगर, पाचन समस्या तथा त्वचा रोगों की समस्या बताई। कई मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद की समस्या भी देखी गई। उनके लिए आंखों का कैंप लगवाया जाएगा। शिविर के संचालन में महाप्रबंधक गन्ना बलधारी सिंह, कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा, चिकित्सक टीम में मोहम्मद उस्मान, चंद्रपाल व ग्रामीणों की ओर से भोला प्रधान, चांदवीर सिंह, मोहित अहलावत प्रधान, डॉ. संदीप, अशोक आदि गणमान्य व्यक्तियों का विशेष सहयोग रहा।