{"_id":"5f64ff958ebc3e76e041f235","slug":"increasing-corona-infection-109-new-patients-found-muzaffarnagar-news-mrt501998243","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, 109 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, 109 नए मरीज मिले
विज्ञापन
शहर में बिना मास्क के बाजार से गुजरते लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर से लेकर देहात तक कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। रोजाना एक सौ से अधिक नए मरीज मिल रहे है। शुक्रवार को भी विभिन्न स्थानों पर हुई जांच में 109 नए मरीज मिले हैं। टोटल संख्या बढ़ कर 3846 पर पहुंच गई है, जिनमें से 1188 सक्रिय केस हैं।
सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि शुक्रवार को 450 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें से 24 मरीज पॉजिटिव आए। रैपिड एंटीजन जांच में 62 मरीज मिले। 22 प्राईवेट लैब से पॉजिटिव आए तथा एक ट्रू नेट से संक्रमित मिला। शुक्रवार को कुल 109 लोग पॉजिटिव आए हैं। पटेलनगर में छह, रामपुरी में तीन, नई मंडी में तीन, किला मोहल्ला में दो, जाट कालोनी दो, गांधी नगर में पांच, कवाल जेल में एक बंदी, थाना नई मंडी में एक, नुमायश कैंप में तीन, अंबा विहार में तीन, त्यागी कालोनी में दो, कंबलवाला बाग में दो मरीज मिले है। इनके अलावा सिद्धार्थ कालोनी, अंसारी रोड, स्टेट बैंक कालोनी, प्रेेमपुरी, गांधी कालोनी, सिविल लाइन, कांशीराम कालोनी, कृष्णापुरी, प्रेम विहार, नॉर्थ सिविल लाइन, सरवट, आबकारी मौहल्ला, महावीर चौक, साकेत, जैन विहार, अंकित विहार, द्वारिकापुरी, जनकपुरी, लद्दावाला, शाहपुर, चरथावल, कसेरवा, सोरम, बसी, भोपा, मोरना, राजपुर, जानसठ, बागोवाली, नसीरपुर, मोरना सीएचसी, छपार, मांडला, बरला, शेरपुर आदि स्थानों में भी मरीज मिले है। शुक्रवार को 95 मरीज ठीक हुए। अब तक 2607 मरीज ठीक हो चुके हैं, फिर भी एक्टिव केस बढ़ कर 1188 हो गए हैं।
सीएमओ दफ्तर बंद रहा
मुजफ्फरनगर। सीएमओ दफ्तर के कर्मचारी लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। अभी तक छह लोग संक्रमित मिल चुके हैं। शुक्रवार को इसलिए दफ्तर बंद रखा गया। दफ्तर को सैनिटाइज कराया गया। उधर, जिला महिला चिकित्सालय में भी एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला है।