{"_id":"64a2b8dafb2af1fdcf0b6558","slug":"increased-risk-of-mosquito-borne-diseases-after-rain-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-2897-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बारिश के बाद मच्छर जनित बीमारियों का बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बारिश के बाद मच्छर जनित बीमारियों का बढ़ा खतरा
Mon, 03 Jul 2023 05:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 03 Jul 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बारिश के बाद मच्छर पनप रहे हैं। मच्छरों के कारण बीमारियां तेजी से बढ़ रहीं हैं। जिला चिकित्सालय समेत प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वायरल बुखार के साथ-साथ अन्य बीमारी से भी लोग परेशान हैं।
मानसून की दस्तक के साथ ही मलेरिया और डेंगू और वायरल बुखार का खतरा भी बढ़ गया है। अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिला चिकित्सालय में रोजाना दो हजार से अधिक मरीज परामर्श ले रहे हैं। सभी ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। सोमवार को भी मरीजों की अधिक संख्या में भीड़ देखी गई। इनमें अधिकांश मरीज बुखार के थे।
जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि इस साल अब तक मलेरिया की 55 हजार से अधिक जांच कराई जा चुकीं हैं। उन्होंने बताया कि बारिश होने के बाद जलभराव की स्थिति पैदा ना हो, इसके लिए नगर पालिका को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जगह-जगह सफाई का कार्य कराया जा रहा है। उधर, संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी चलाया जा रहा है। वायरल बुखार के मरीज तो अधिक संख्या में आ रहे हैं।
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में तैनात डॉ. बाबू राम का कहना है कि बारिश होने के बाद मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारियां बढ़ जाती हैं। डेंगू, मलेरियां और वायरल बुखार का खतरा भी बढ़ जाता है।
-- इन बातों का रखें ध्यान
- अपने आसपास पानी जमा न होने दें।
- सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखें।
- नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन करते रहें।
- बाहर का खाना खाने से परहेज करें।
- हल्का और ताजा खाना ही खाएं।
- मौसमी फलों का सेवन जरूर करें साथ ही जूस भी पीएं।
- गर्मी और धूप से बचकर रहने की कोशिश करें।
- मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।