फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Increased enthusiasm for vaccination among youth

युवाओं में टीकाकरण कराने के लिए बढ़ा उत्साह

Wed, 07 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Increased enthusiasm for vaccination among youth
युवाओं में टीकाकरण कराने के लिए बढ़ा उत्साह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोनारोधी टीके को लेकर धीरे-धीरे लोगों में जागरूकता बढ़ती रही है। खासतौर पर युवाओं में टीकाकरण के प्रति खासा उत्साह दिख रहा है। इसकी बानगी ब्लॉक मोरना, ककराला एवं चौरावाला के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोकरहेड़ी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पर देखने को मिली। क्लस्टर टीकाकरण अभियान के तहत 18 से अधिक आयु के लाभार्थियों का आवागमन सुबह से ही शुरू हो गया और शाम तक जारी रहा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि कोरोनारोधी टीके के प्रति लोगों की सोच में पहले की अपेक्षा अब काफी बदलाव आ रहा है। इस कारण टीका लगवाने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। टीकाकरण के लिए युवाओं में उत्साह दिख रहा है तो बुजुर्ग भी टीका लगवाने में जोश दिखा रहे हैं। जनपद के 46 स्थानों पर 75 बूथ बनाकर टीकाकरण किया गया, जिसमें 18 वर्ष से ऊपर के सभी लाभार्थी शामिल रहे। क्लस्टर टीकाकरण अभियान के तहत पांच स्थानों पर टीकाकरण किया गया, जबकि 41 स्थानों पर पूर्व की भांति टीकाकरण जारी रहा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव निगम ने बताया कि जनपद में कोरोनारोधी टीकाकरण को लोग गंभीरता से ले रहे हैं यह अच्छी बात है। टीकाकरण अभियान जैसे-जैसे रफ्तार पकड़ रहा है उससे कोरोना से लड़ाई में और भी मजबूती मिल रही है। तेज धूप होने के बावजूद भी लोग लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं। कोई कांपते कदमों से अपने घर के सदस्यों का सहारा लेकर टीका लगवाने पहुंचा तो कहीं कहीं व्हीलचेयर से बुजुर्ग टीकाकरण केंद्रों तक आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed