{"_id":"621e6cfaa4cbc176c9452566","slug":"increase-yield-by-sowing-sugarcane-by-trench-method-khatauli-news-mrt57887610","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने की बुवाई ट्रेंच विधि से कर पैदावार बढ़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने की बुवाई ट्रेंच विधि से कर पैदावार बढ़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, जानसठ। त्रिवेणी शुगर मिल खतौली द्वारा आयोजित कृषि संगोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक ने कहा कि किसानों को गन्ने की बुवाई ट्रेंच विधि से कर अधिक पैदावार ले सकते हैं। मिल उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि क्षेत्र के किसानों का संपूर्ण गन्ना लेकर ही मिल बंद होगी। 10 दिन के अंदर गन्ने का मूल्य भुगतान किया जा रहा है।
जानसठ में कृषि फार्म हाउस पर त्रिवेणी शुगर मिल खतौली द्वारा बसंत कालीन गन्ना बुवाई कृषि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र शामली के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर विकास मलिक ने कहा कि गन्ने की बुवाई समय से व वैज्ञानिक तरीके से करें तो, उनके गन्ने की पैदावार दोगुनी हो सकती है। इसलिए किसान समय से बुवाई करें। जिससे उसका जमाव अच्छा व उसके कल्ले ज्यादा निकल सके। बीज उपचार रोग व कीटों से सुरक्षा के उपाय बताए। गन्ने के ऊपरी 1/3 हिस्से को बीच के रूप में प्रयोग करें, ट्रेंच विधि से बुवाई करें। जिससे गन्ने की पैदावार अधिक हो।
उन्होंने कहा कि यदि किसी वैज्ञानिक तरीके से किसान खेती करें, तो वह अपनी आमदनी दोगुनी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ट्राईकोडर्मा हर खेत में डालने से लाल सड़न रोग से बचाव करता है।
विज्ञापन
शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप राठी ने किसानों को पर्ची का एसएमएस मिलने पर ही गन्ने की अपने खेतों में छिलाई करें। एडवांस में गन्ना छीलकर खेत में गिरने से उसका वजन कम होता है।
अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह ने की। इस दौरान नीरव श्रीवास्तव सहायक गन्ना महाप्रबंधक, वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना प्रदीप मलिक, प्रलवेंद्र राठी, अमित देशवाल, कपिल कुमार, सुनील मलिक ब्लॉक इंचार्ज जानसठ, सरदार बलविंदर सिंह, अमित चौधरी, संजय राठी वाजिपुर, ग्राम प्रधान अनिल राठी, हरेंद्र सिंह, सुभाष चौधरी मौजूद रहे।