फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Incessant rains worsen the situation in rural areas

लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में हुए हालात खराब

Tue, 19 Oct 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Incessant rains worsen the situation in rural areas
शाहपुर में देव स्थल माता मार्ग पर हुई कीचड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर/भोपा। रविवार तड़के से हो रही लगातार बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में हालात खराब हो गए हैं। सोमवार को गांव तिस्सा, कादीपुर और बिलासपुर में कई ग्रामीणों के कच्चे मकान ध्वस्त हो गए। हालांकि, किसी भी घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

सोमवार शाम के समय लगातार हो रही बारिश के चलते रियाज के कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई। छत के मलबे में दबकर घर का अधिकांश सामान नष्ट हो गया। वहीं, घटना के समय परिजन दूसरे कमरे में होने के चलते वे मलबे की चपेट में आने से बच गए। उधर, भोपा क्षेत्र के गांव तिस्सा में अतुल, पत्नी दीपा और दो साल के बेटे अवि के साथ कच्चे मकान में सो रहा था। रविवार देर रात अचानक कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिससे कमरे में रखा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। इस दौरान पूरा परिवार कमरे के दूसरे हिस्से में होने के चलते हादसे का शिकार होने से बच गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिवार को क्षतिग्रस्त मकान से बाहर निकाला। गांव कादीपुर निवासी लोकेश के भी कच्चे मकान की छत सोमवार दोपहर गिर गई। इस दौरान लोकेश काम पर गया था, जबकि उसकी पत्नी रेखा पशुओं को चारा डाल रही थी। वहीं, उनके तीन बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, जिसके चलते पूरा परिवार मलबे की चपेट में आने से बच गया। ग्रामीणों ने पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

लगातार बारिश से घर में रहने को मजबूर हुए ग्रामीण
छपार। क्षेत्र में दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। खेत-खलिहानों में पानी भरने से ग्रामीण खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं। लगातार बारिश से फसलों को भी नुकसान होने की संभावनाएं उत्पन्न हो गईं हैं। हालांकि लगातार बारिश से मौसम में ठंडक का अनुभव होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतनपुरी में कोल्हू बंद हुए
रतनपुरी। रविवार सुबह से हो रही तेज वर्षा के कारण किसानों को नुकसान हुआ है। बारिश के कारण कोल्हूओं पर पेराई ठप्प हो गई है। धान की फसल भीगने पर किसानों को नुकसान हुआ है। बारिश से जगह जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। कोल्हुओं पर गन्ने की पेराई करीब दस दिनों तक बंद रहने की स्थिति बन गयी है। ऐसे समय में ज्यादा बारिश होने से खेतो में काफी पानी भर गया है। जिस कारण सरसों की बुआई प्रभावित होगी। इसके अतिरिक्त धान किसानों को भारी नुकसान हुआ है। निरंतर हो रही बारिश से धान की कटाई भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed