फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inauguration of library for education of girls

Muzaffarnagar News: बालिकाओं की शिक्षा के लिए पुस्तकालय का शुभारंभ

Sun, 02 Jul 2023 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of library for education of girls
शाहपुर के गांव कसेरवा में लाइब्रेरी का शुभारंभ करती बेटियां
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव कसेरवा में मौलाना अब्दुल कलाम आजाद जूनियर हाई स्कूल में बालिकाओं की शिक्षा हेतु पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया ।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव कसेरवा में मौलाना अबुल कलाम आजाद जूनियर हाई स्कूल में समाजसेवी डॉ. साजिद अली और डॉ. वाजिद अली द्वारा बालिकाओं की उच्च शिक्षा के लिए पुस्तकालय स्थापित गया। जिसका शुभारंभ गांव की विभिन्न पदों पर कार्यरत व शिक्षित बेटियों नाहिद हसन, गुलिस्तां, डॉ. शाइन हसन, शहनाज प्रवीण, शबनम, शबनूर व मोहसिना द्वारा किया गया।
इस दौरान डॉ. वाजिद अली ने बताया कि गांव की बेटियों को शिक्षित करने के उद्देश्य से गांव में पुस्तकालय स्थापित कराया गया। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में बेटियों को विभिन्न प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं हैं। इसके अलावा बेटियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाई गए हैं। गांव की बेटियां उनसे प्रेरणा लेकर उच्च शिक्षा हासिल कर अपने गांव, समाज और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि विद्यालय में शीघ्र बेटों के लिए भी पुस्तकालय स्थापित कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान समाजसेवी डॉ वाजिद अली, गांव प्रधान प्रवेज आलम, पूर्व प्रधान अखलाक चौधरी, लाल्ला चौधरी, बाल्ला चौधरी, नूर मोहम्मद आदि सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed