फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In village Anti, miscreants searched ten houses

गांव अंती में बदमाशों ने दस घरों को खंगाला

Sun, 07 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
In village Anti, miscreants searched ten houses
खतौली। गांव अंती में शनिवार रात बदमाशों ने ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले 10 मजदूरों के मकानों के ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया। एक साथ दस घरों में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अंती निवासी कुंवरपाल, जीतू, केलो, कर्णपाल, जगेंद्र, मिंटू, मालो, अमरपाल, मेनपाल और महकार कैलावड़ा सेंटर के पास स्थित ईंट-भट्ठे पर पथाई का काम करते हैं। सभी मजदूरों के भट्ठे पर ही रहने के कारण गांव के बाहरी छोर पर स्थित उनके मकान अक्सर बंद रहते हैं। शनिवार रात बदमाशों ने उक्त सभी मजदूरों के मकानों के ताले तोड़कर अंदर मौजूद कीमती सामान चोरी कर लिया। घरों में रखी अलमारियां तोड़कर उनमें रखे नगदी-जेवर भी चोरी कर लिए गए। इसके साथ ही पास ही स्थित गांव निवासी इकबाल की किराना की दुकान के भी ताले तोड़कर उसमें से कीमती सामान और गल्ले से 31 हजार की नकदी चोरी कर ली गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उनमें आक्रोश उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिस की लापरवाही से चोरी का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस शनिवार रात एक हिस्ट्रीशीटर की तलाश में गांव में पहुंची थी, इसके बावजूद चोरी हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। पीड़ित मजदूरों व दुकानदार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed