फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In Uttarakhand, BJP will be solicited for freedom from government

उत्तराखंड में भाजपा सरकार से मुक्ति के लिए होगी याचना

Sun, 16 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
In Uttarakhand, BJP will be solicited for freedom from government
शनिवार को मुजफ्फरनगर में स्थित रामपुर शहीद स्मारक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उत्? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
उत्तराखंड में भाजपा सरकार से मुक्ति के लिए होगी याचना
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ‘संविधान बचाओ-उत्तराखंड बचाओ’ देव याचना रथ यात्रा का शुभारंभ रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक से किया। हरीश रावत ने कहा कि भारत को महाशक्ति राजीव गांधी ने बनाया था। उत्तराखंड में तबाही का मंजर व्याप्त है। यात्रा द्वारा उत्तराखंड में ही देव स्थलों पर भाजपा सरका से मुक्ति के लिए याचना की जाएगी।

शनिवार को रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर आयोजित सभा में हरीश रावत ने कहा कि यह लड़ाई बोलने की, खाने पीने व धर्म पालन की रक्षा की लड़ाई है, जो साधारण नहीं है। उत्तराखंड में योजनाओं को बंद किया जा रहा है, या एक स्थान से दूसरे स्थान पर चलाया जा रहा गै। सरकार लोगों को लड़ाने का कार्य कर रही है। इसीलिए उत्तराखंड में विकास की कमी आ गई है। उत्तर प्रदेश का भी वही हाल है, यहां पर भाजपा प्रयोग कर रही है, जनता परेशान है। प्रियंका गांधी पार्टी नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को व्यापक करने में लगी हुई हैं। दिल्ली चुनाव में मिली करारी हार के जवाब में कहा कि विचार-विमर्श कर हार की कमियों का पता लगाकर दूर करने का प्रयास किया जाएगा। आप पार्टी से हमारा कोई भी अंदरूनी गठबंधन नहीं था, क्योंकि वह एक जिम्मेदार पार्टी नहीं है। विपक्ष होने के कारण लोकतंत्र को बचाने के लिए साथ खड़ा होना पड़ता है। देव याचना रथ यात्रा के संयोजक मंत्रीप्रसाद नैथानी ने कहा कि उत्तराखंड का किसान, मजदूर, कर्मचारी, महिलाएं सभी वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है, इसलिए वे देवताओं की शरण में चाहे वह किसी भी धर्म का स्थल हो जाकर प्रार्थना करेंगे। यह यात्रा 17 दिन तक उत्तराखंड के प्रत्येक देव स्थान जाएगी, जिससे सरकार से मुक्ति मिल सके। यात्रा का दो मार्च को खटीमा ऊधमसिंह नगर में स्थित शहीद स्थल पर समापन होगा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्रीगोपाल नाथन, मुनेश त्यागी, राजपाल सिंह, रामलाल नौटियाल, राकेश पुंडीर, कस्तूर सिंह स्नेही, रविंद्र बालियान, जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, नवीन गर्ग, ईसा त्यागी, इंदुभूषण बडौनी, आफाक अली, राजेंद्र बिष्ट, वरुणेश एडवोकेट आदि उपस्थित रहे। उधर, सभी ने उत्तराखंड के शहीदों का भावपूर्ण नमन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed