फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In three villages, tanks and wedding halls will be built from eight crores

अटाली, धौलरी और अलीपुर कलां में आठ करोड़ से बनेंगी टंकियां और बरातघर

Fri, 29 Jul 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
In three villages, tanks and wedding halls will be built from eight crores
- अटाली, धौलरी और अलीपुर कलां में होगा विकास
विज्ञापन

- जल जीवन मिशन के अंतर्गत तीनों जगह कराया जाएगा निर्माण
- इन गांव में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बरातघर और अंबेडकर भवन का शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिले के गांव अटाली, धौलरी और अलीपुर कलां में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण होगा। बरात घर और अंबेडकर भवन भी बनेंगे। केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने गांवों में पहुंचकर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रही है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि हर घर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। अलीपुर कलां में 2.29 करोड़, अटाली में 2.01 करोड़ और धौलरी में 1.72 करोड़ की लागत से टंकी का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा अटाली की कश्यप बस्ती में बरात घर, धौलरी में अंबेडकर भवन और अलीपुर कलां में अनुसूचित जाति के लिए बरात घर का भी शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बरातघर पर 12 लाख रुपये की लागत आएगी। बरात घर के निर्माण से गांवों की आतिथ्य परंपरा को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सपना कश्यप, ब्लॉक प्रमुख गौरव पंवार, जितेंद्र प्रधान, इंद्रपाल डायरेक्टर, डॉ. वीरेंद्र शर्मा, मंडल संजय प्रधान, बिजेंद्र कश्यप, अरुण प्रधान, अमित शर्मा, रमन प्रधान और सनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना सीजन शुरू होने से पहले कराएंगे काकड़ा मार्ग का निर्माण
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि काकड़ा से सिसौली तक जाने वाले मार्ग पर पुलिया निर्माण का अधिकतर काम पूरा हो चुका है। नया पेराई सत्र पूरा होने से पहले ही मार्ग का निर्माण कराया जाएगा, ताकि किसानों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत इस मार्ग का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed