फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In the second phase, there will be goodwill of Jamiat in 14 states.

दूसरे चरण में 14 राज्यों में होंगी जमीयत की सद्भावना संसद

Wed, 21 Sep 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
In the second phase, there will be goodwill of Jamiat in 14 states.
सहारनपुर, देवबंद। देश में फैले नफरत के जहर को खत्म करने के लिए जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा आयोजित की जानी वाली सद्भावना संसद की शृंखला का दूसरा चरण 24 सितंबर को होगा। इसमें करीब 14 राज्यों के विभिन्न शहरों में सद्भावना संसद का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हिंदू-मुस्लिम सहित सभी धर्मों के धर्मगुरु शामिल होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को जमीयत सद्भावना मंच के संयोजक मौलाना जावेद सिद्दीकी कासमी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सद्भावना संसद के कार्यक्रम महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, हरियाणा, मेवात और पंजाब, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, झारखंड और गोवा आदि राज्यों में आयोजित किए जाएंगे। जिसमें सर्वधर्म के धर्मगुरुओं को शामिल किया जाएगा। सभी एकसुर में मुल्क में आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के लिए आवाज बुलंद करेंगे। जमीयत उलमा-ए-हिंद के सचिव मौलाना नियाज अहमद फारूकी ने कहा कि देश की वर्तमान स्थिति किसी से ढकी-छिपी नहीं है। ऐसे में देश से प्रेम करने वाले जिम्मेदार नागरिक और संगठन, विशेषकर जमीयत उलमा-ए-हिंद चुप नहीं रह सकते हैं । उन्होंने बताया कि जमीयत अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के निर्देश पर प्रत्येक माह अलग अलग राज्यों के शहरों में सद्भावना संसद आयोजित की जा रही है। पहला चरण 28 अगस्त को संपन्न हो चुका है, जबकि दूसरा चरण 24 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed