फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In the last electoral battle thrown the full force

अंतिम चुनावी रण में झोंकी पूरी ताकत

Wed, 09 Dec 2015 12:33 AM IST
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 09 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
In the last electoral battle thrown the full force
मुजफ्फरनगर में अंतिम चरण के चुनाव के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई। 220 मतदान केंद्रों पर 597 बूथ बनाए हैं। 221 स्टेटिक मजिस्ट्रेट चुनाव में लगाए हैं। अति संवेदनशील गांवों में दस ड्रोन के साथ अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की।
विज्ञापन

 
बुढ़ाना और शाहपुर ब्लाक में चौथे चरण में होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई। दोनों ब्लाकों के 75 गांवों में 597 बूथों पर वोट पड़ेंगे। जिला प्रशासन ने चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए 221 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए हैं। 15 जोन में बांटकर अति संवेदनशील गांवों में अर्द्ध सैनिक बल तैनात किया।
विज्ञापन


चुनाव में किसी तरह की कोई गड़बड़ न हो, इसके लिए जिला प्रशासन सभी प्रयास कर   रहा है। मंगलवार को डीएम निखिल चंद्र शुक्ला और एसएसपी केबी सिंह ने अति संवेदनशील गांवों का दौरा किया। इसके बाद दोनों अधिकारी शाहपुर के गांव सोरम, बसी कलां, पलड़ा, पलड़ी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही परासौली, जौला, गढ़ी सखावत, लोई, खरड़, फुगाना, बहावड़ी, रसूलपुर जाटान आदि गांवों का दौरा किया। डीएम ने बताया  मतदान केंद्रों पर मोबाइल का प्रयोग नहीं होगा। आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जाएगा। फर्जी वोट नहीं डालने दिए जाएंगे। पहचान के बाद ही वोट डाले जाएंगे। बूथों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। एजेंटों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed