{"_id":"6137ae228ebc3ef1634ad3ff","slug":"in-the-inspection-fewer-students-were-found-in-the-primary-school-jadauda-muzaffarnagar-news-mrt5552205106","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय जड़ौदा में कम विद्यार्थी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय जड़ौदा में कम विद्यार्थी मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय जड़ौदा में कम विद्यार्थी मिले
मुजफ्फरनगर। जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. सरोज कुमार ने ब्लाक सदर के प्राथमिक विद्यालय जड़ौदा का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। स्कूल में छात्रों की पंजीयन संख्या 294 है, इनमें से केवल 68 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले।
नोडल अधिकारी डॉ. सरोज कुमार ने विद्यालय में मौजूद शिक्षकों से संवाद करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की वह धुरी है, जिसका समाज में सर्वोपरि स्थान होता है, समाज में गुरु का स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण है। शिक्षक अपने शिष्यों को हर क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य करने की शिक्षा देता है, शिक्षकों की कार्यकुशलता महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्कूल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। स्कूल में छात्रों की पंजीयन संख्या 294 है, इनमें से केवल 68 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, आरओ प्यूरीफायर, मल्टीपल हैंड वाश यूनिट सहित समस्त सुविधाएं उपलब्ध मिली। विद्यालय के सभी कक्षा- कक्ष में टाइल्स लग चुके हैं। पाठ्य पुस्तकों का वितरण हो चुका है, राज्य परियोजना कार्यालय से प्राप्त प्रिंट रिच मैटेरियल एवं शिक्षण की सहायक सामग्रियां, उपलब्ध हैं और विद्यालय की दीवारों पर शिक्षण संबंधी पर्याप्त संख्या में चित्र और शिक्षण सामग्री प्रदर्शित है। निरीक्षण के समय सीडीओ आलोक यादव, बीएसए मायाराम और खंड शिक्षा अधिकारी सदर योगेश शर्मा मौजूद रहे।