{"_id":"5f9db70e8ebc3e9b8c5d773f","slug":"in-sisauli-youth-lit-holi-of-half-pants-muzaffarnagar-news-mrt5089047175","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस जिले में युवाओं ने जलाई हाफ पैंट की होली, बोले-संस्कृति बचाने की अच्छी पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के इस जिले में युवाओं ने जलाई हाफ पैंट की होली, बोले-संस्कृति बचाने की अच्छी पहल
Sun, 01 Nov 2020 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
कस्बा सिसौली में हाफ पैंट की होली जलाते युवा।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भौराकलां/ सिसौली (मुजफ्फरनगर)। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने युवाओं से हाफ पैंट नहीं पहनने का आह्वान किया था। इसका असर अब सिसौली में दिखने लगा है। शनिवार को वाल्मीकि पुल के पास युवाओं ने हाफ पैंट की होली जलाई। युवाओं ने कहा कि वो अपनी संस्कृति और सभ्यता का पालन करेंगे।
बता दें कि सिसौली के मुख्त्यारी देवी टिकैत कन्या महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को पंचायत हुई थी। पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने युवाओं से हाफ पैंट पहनने का बहिष्कार करने का आह्वान किया था।
उन्होंने कहा था कि युवा हाफ पैंट में बाजार में घूमते हैं, जो कि सामाजिक दृष्टि से ठीक नहीं है। समाज के सभी व्यक्तियों को सामाजिक मूल्यों का सम्मान करना चाहिए। सामाजिक मूल्यों की मान मर्यादा से ही युवा संस्कारित होंगे। साथ ही टिकैत ने युवाओं से कसबे में भविष्य में हाफ पैँट पहन कर नहीं घूमने की बात कही थी। कहा था कि यदि कोई ऐसा करता मिला तो उसको सामाजिक दंड दिया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को कस्बे के युवाओं ने चौधरी नरेश टिकैत के हाफ पैंट बहिष्कार करने के आह्वान का सम्मान करते हुए वाल्मीकि पुलिया पर हाफ पैंट की होली जलाई। हाफ पैंट की होली जलाने वालों में बोबिंदर बंजी, सोनू अखी, विशाल, अनंगपाल, साहब सिंह, अंकुर ,मनोज गौरव बृजेश, प्रदीप बालियान, शंभू आदि शामिल रहे।
युवाओं ने अच्छी पहल की: टिकैत
चौधरी नरेश टिकैत ने हाफ पैंट की होली जलाने पर कहा कि युवाओं ने ये एक अच्छी पहल की है। आज का युवा अपनी पुरानी संस्कृति को भूल चुका है। अपनी संस्कृति को बचाने के लिए हमें अपने बच्चों पर ध्यान देना होगा, तभी हमारा देश और हमारी संस्कृति बच सकती है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/