फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In Khatauli, 574 places are jammed due to encroachment

खतौली में 574 जगह अतिक्रमण से लग रहा जाम

Tue, 22 Feb 2022 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
In Khatauli, 574 places are jammed due to encroachment
खतौली। लोगों जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने कस्बे को अतिक्रमण मुक्त कराने की योजना बनाई है। एसडीएम के निर्देश के बाद कस्बे में अतिक्रमण करने वालों सूची तैयार कर ली गई है। व्यापारियों से बैठक कर उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जाएगा। यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तब नोटिस जारी किए जाएंगे। 574 अवैध कब्जे चिह्नित किए गए है।
विज्ञापन

बाईपास बनने से कुछ दिन तक राहत मिली, लेकिन कस्बे में फिर से जाम लगने लगा है। जाम का मुख्य कारण डग्गामार वाहनों के साथ-साथ स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण माना जा रहा है। नगर को अतिक्रमण मुक्त कर यात्रियों को सुविधा मिल सके, इसके लिए एसडीएम जीत सिंह राय ने कस्बे में किए गए अतिक्रमण की सूची तैयार कराई है। सूची के हिसाब से 574 अवैध कब्जे चिह्नित किए गए हैं। इतने ही अस्थायी अतिक्रमण है। 25 ट्रांसफार्मर, दो जंक्शन, 126 खंभे जीटी रोड पर लगे हैं, जो जाम को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने कस्बे में जीटी रोड, जानसठ रोड पर खड़े होने वाली सब्जी और फल की ठेलियों के लिए चार स्थान चिह्नित किए हैं। इन सभी ठेली संचालकों को पालिका में रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा। यदि यह योजना परवान चढ़ी तो नगर को जाम से मुक्ति मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों के साथ बैठक की जाएगी। उन्हें किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाने के लिए समय दिया जाएगा। निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो नोटिस जारी होंगे। - जीत सिंह राय, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed