फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In Deoband, the spies demonstrated vigorously at the tehsil headquarters

देवबंद में सपाइयों का तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

Thu, 15 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
In Deoband, the spies demonstrated vigorously at the tehsil headquarters
देवबंद (सहारनपुर)। जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सत्तापक्ष पर धांधली और सपा समर्थकों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को 16 सूत्री ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक माविया अली, पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर और सपा नेता कार्तिकेय राणा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। जहां सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वहीं, सपाइयों के प्रदर्शन के चलते तहसील परिसर में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। प्रदर्शनकारियों में विधानसभा अध्यक्ष चौधरी रमेश पंवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी प्रविंदर सिंह, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर, नगराध्यक्ष रमजानी कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष तौफीक अहमद जग्गी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में ये मांगें रहीं शामिल
सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के उपरांत तहसीलदार हर्ष चावला को ज्ञापन सौंपा। किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने, बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान 15 हजार करोड़ रुपये तत्काल दिलवाने, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने, बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिलाने, उत्तर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था को ध्वस्त को दुरुस्त कराने, महिला अपराधों को रोकने, सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न रुकवाने, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त कराने, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, कोरोना से हुई मौतों की जांच कराकर परिजनों को मुआवजा दिलवाने, जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख चुनाव में धांधली व हिंसा की जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने, पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमले और हत्याओं के मामलों में कार्रवाई कराने आदि मांगें शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed