फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In case of educational details error, the class teacher and principal will be responsible

Muzaffarnagar News: शैक्षिक विवरण त्रुटि होने पर कक्षाध्यापक और प्रधानाचार्य होंगे जिम्मेदार

Sat, 05 Jul 2025 01:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 05 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
In case of educational details error, the class teacher and principal will be responsible
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों का पंजीकरण शुरू कर दिया। डीआईओएस ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किए हैं कि छात्रों के शैक्षिक विवरण में किसी भी प्रकार की गलती होने पर स्कूल के कक्षाध्यापक और प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

25 अगस्त तक सभी विद्यार्थियों का ब्यौरा वेबसाइट पर अपलोड करने के आदेश जारी किए गए हैं। डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि पंजीकरण वेबसाइट के माध्यम से होगा। आवेदन परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

पंजीकरण शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र चालान के जरिए कोषागार में जमा किया जाएगा। छात्रों के नाम, माता पिता का नाम, जन्मतिथि, चयनित विषय को अच्छी तरह से जांच करके के बाद ही वेबसाइट पर अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परीक्षा प्रभारी आशुतोष ने बताया कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले की आखिरी तारीख पांच अगस्त है। हाईस्कूल कम्पार्टमेंट परीक्षा फल के बाद हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के 11 वीं में प्रवेश लेने की आखिरी तारीख 20 अगस्त है।

पंजीकरण शुल्क जमा करने के साथ ही विद्यार्थी का समस्त ब्योरा 25 अगस्त की रात 12 तक अपलोड करना है। अपलोड छात्रों के विवरण की जांच पांच सितंबर तक और इनके संशोधन 6 से 20 सितंबर के बीच होंगे। स्कूलों को पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटो युक्त नामावली और कोष पत्र की प्रति डीआईओएस कार्यालय में 30 सितंबर तक उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed