टाइम बम मामला: रिमांड पर लेकर इमराना व जावेद से पूछताछ शुरू, बारूद सप्लायर के घर लेकर पहुंची पुलिस
मुजफ्फरनगर में टाइमर बोतल बम बनाने वाले जावेद को लेकर शहर कोतवाली पुलिस बारूद सप्लाई करने वाले मीरापुर निवासी रिश्तेदार के घर पहुंची। वहीं आईबी ने इमराना से पूछताछ की लेकिन उससे ज्यादा कुछ जानकारियां नहीं मिल सकी हैं।
विस्तार
मुजफ्फरनगर से पांच दिन पहले टाइमर बोतल बम बरामदगी के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने जावेद व इमराना को दो दिन के रिमांड पर लिया है। आईबी व शहर कोतवाली पुलिस टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। शहर कोतवाली पुलिस बारूद सप्लाई करने वाले मीरापुर निवासी रिश्तेदार के घर जावेद को लेकर पहुंची।
शहर कोतवाली पुलिस व एसटीएफ टीम ने मिमलाना रोड निवासी जावेद को चार टाइमर बम बरामद कर पकड़ा था। बाद में जावेद के बयान के आधार पर प्रेमपुरी निवासी इमराना को पकड़ा था। इमराना पर बम बनाने का ऑर्डर देने का आरोप था। इस मामले में कई बिंदुओं पर एसटीएफ, आइबी व एटीएस टीम ने जांच पड़ताल की थी, लेकिन इमराना से कुछ हासिल नहीं हुआ था।
यह भी पढ़ें: Satypal Malik: बागपत में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की हवेली पर CBI का छापा, किसी के भी बाहर जाने पर रोक
सोमवार शाम एनआइए टीम ने भी शहर में पहुंच कर जावेद व इमराना के घरों की भी तलाशी ली थी। शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को जावेद व इमराना को दस दिन के लिए रिमांड पर लेने को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। दो दिन का रिमांड मिलने पर बुधवार सुबह दस बजे दोनों को कोतवाली लाया गया।
बम बनाने के लिए इमराना से किसने कहा था, कहां सप्लाई होने थे आदि सवालों की जानकारी करने के लिए बार फिर दिल्ली से आईबी की टीम ने भी आकर इमराना व जावेद से पूछताछ की है। शहर कोतवाली पुलिस टीम भी पूछताछ में जुटी है।
उसके परिजनों से पूछताछ की। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि दो दिन का रिमांड मिला है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। रिमांड पूरा होने पर ही कुछ कहा जा सकता है।